कोटद्वार-पौड़ी

जिले में 24 रोगी आइसोलेशन में भर्ती

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

जयन्त प्रतिनिधि।
पौड़ी। जनपद में वर्तमान समय में 24 रोगी आइसोलेशन में भर्ती है। जबकि जनपद में 139 लोगों को क्वारंटाइन में रखा गया है। जिले में 8491 लोगों को विभिन्न क्षेत्र में स्वास्थ्य विभाग की निगरानी पर होम क्वारंटाइन में रखा गया है। वहीं जनपद में 5 जुलाई जिले में करीब 82712 लोग अपने-अपने गांव पहुंच गये है।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय परिसर में स्थापित वार रूम की रिपोर्ट के अनुसार जनपद में वर्तमान समय में 24 रोगी आइसोलेशन में भर्ती है। 4 बेस अस्पताल श्रीकोट श्रीनगर व 20 बेस अस्पताल कोटद्वार में भर्ती है। जबकि जनपद में 139 लोगों को क्वारंटाइन में रखा गया है, जिनमें 2 जीएमवीएनएम, 3 पैरामाउंट होटल, 6 जीएमवीएन पौड़ी, 76 पीजी कॉलेज कोटद्वार, 12 ऑडिटोरियम नगर निगम कोटद्वार, 20 वनप्रस्थ आश्रम ट्रस्ट, 6 होटल प्लाजा ग्रास्टनगंज, 14 होटल रिलेक्स कोटद्वार में क्वारंटाइन पर है। जनपद से अब तक आइसोलेशन से भर्ती 380 कोरोना संदिग्ध लोगों का सैम्पल जांच हेतु भेजा गया, जिनमें से 302 की रिपोर्ट निगेटिव, 29 की लंबित है। जबकि 49 की रिपोर्ट पॉजिटिव आ चुकी है। वहीं क्वारंटाइन आदि अन्य स्थलों में बाहर से आये 5690 लोगों का रेण्डम रूप से ली गई सैम्पल जांच हेतु भेजा गया, जिनमें से 2397 की रिपोर्ट निगेटिव, 3196 की लंबित है। जबकि 97 की रिपोर्ट अब तक पॉजिटिव आई है। जिसमें 02 संक्रमित जनपद टिहरी जनपद के है। जनपद में 8491 लोगों को विभिन्न क्षेत्र में स्वास्थ्य विभाग की निगरानी पर होम क्वारंटाइन में रखा गया है। वहीं जनपद में 5 जुलाई 2020 तक प्रदेश, जनपद के बाहर से जनपद की 1174 ग्राम पंचायतों में से 1134 ग्राम पंचायतों में करीब 82712 लोग अपने-अपने गांव पहुंच गये है। जिनमें अधिकांश लोगों ने क्वारंटाइन समयावधि पूर्ण कर अपने घरों में चले गये है। जबकि क्वारंटाइन पर निवासरत लोगों कोे जिला प्रशासन/स्वास्थ्य विभाग द्वारा उचित समयावधि तक क्वारंटाइन पर रहने की आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!