Uncategorized

जंगल की आग से चटिक कर सड़क पर गिरे पत्थर, वाहन चालकों ने बमुश्किल जान बचाई

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

हल्द्वानी। जंगलों की आग अब मानव जीवन पर भारी पड़ने लगी है। रानीखेत खैरना स्टेट हाईवे पर भुजान के समीप कनवाडी़ की पहाड़ी से पत्थर स्टेट हाईवे पर आ गिरे। कई वाहनों पर भी पत्थरों की बरसात हुई। बमुश्किल वाहन चालकों ने अपनी जान बचाई। संयोगवश कोई चोटील नहीं हुआ और बड़ा हादसा टल गया। बुधवार को रानीखेत खैरना स्टेट हाईवे पर भुजान के समीप कनवाड़ी की पहाड़ी आग से धधक उठी। देखते ही देखते आग पूरी पहाड़ी में फैल गई। आग की बड़ी बड़ी लपटों ने पूरी पहाड़ी को आगोश में ले लिया। एकाएक पहाड़ी से पत्थर गरम होकर चटक कर स्टेट हाईवे पर आ गिरे। देखते ही देखते पत्थरों की बरसात होने लगी। आवाजाही कर रहे वाहन चालकों ने बमुश्किल जान बचाई। आग के लगातार धधकने से पत्थरों की बरसात भी बढ़ गई। दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। करीब करीब दो घंटे तक आवाजाही ठप हो गई। आग की लपटों ने कई हेक्टेयर वन संपदा खाक कर दी। जंगली जानवरों को भी नुकसान का अंदेशा है। पत्थरों की बरसात के बीच कई वाहन चालकों ने जान जोखिम में डाल वाहन निकाल दिए बाद में पत्थरों के क्रम थमने के बाद आवाजाही सुचारू हुई। कुछ देर बाद फिर से पत्थर गिरने लगे। वाहन चालकों ने जान जोखिम में डाल आवाजाही की। लगातार धधक रहे जंगलों पर आग पर काबू ना पाए जाने से लोगों में वन विभाग के खिलाफ गहरा रोष व्याप्त है। लोगों ने वन विभाग पर हीलाहवाली का आरोप लगाया है। दो टूक कहा कि यदि शुरुआत में ही आग पर काबू पा लिया जाए तो वन संपदा को खाक होने से बचाया जा सकता है। लोगो ने विभाग कुंभकरण की नींद में होने की बात कही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!