फीफा विश्व कप 2026: अर्जेंटीना ने इंग्लैंड को हराते हुए फाइनल में किया प्रवेश

Spread the love

नईदिल्ली,फीफा विश्व कप 2026 के दूसरे सेमीफाइनल मैच में अर्जेंटीना फुटबॉल टीम ने इंग्लैंड फुटबॉल टीम को 2-1 से हराते हुए फाइनल में प्रवेश किया। अटलांटा स्टेडियम में लगभग 68 हजार दर्शकों की मौजूदगी में अर्जेंटीना की ओर से एंजो फर्नांडीज और लाउटारो मार्टिनेज ने 1-1 गोल किए। इंग्लैंड की ओर से एंथनी गॉर्डन ने इकलौता गोल किया। अब फाइनल मैच में अर्जेंटीना का सामना स्पेन फुटबॉल टीम से होना है।
पहले हाफ की शुरुआत में इंग्लिश टीम आक्रामक अंदाज में नजर आई।
मैच के 14वें मिनट में इंग्लैंड के फॉरवर्ड खिलाड़ी गॉर्डन ने लंबी दूरी तक दौड़ लगाई, लेकिन अर्जेंटीना के डिफेंस ने उनके आक्रमण को रोक दिया।
मैच के 19वें मिनट में इंग्लैंड की ओर से रोजर्स ने प्रयास किया, जिसे गोलकीपर ने विफल किया।
पहले हाफ में कई प्रयासों के बावजूद कोई गोल नहीं देखने को मिला।
पहले हाफ में अर्जेंटीना ने 12 फाउल किए।
मैच के 55वें मिनट में मॉर्गन रोजर्स के बेहतरीन क्रॉस पर एंथनी गॉर्डन ने गोल करते हुए थ्री लायंस को बढ़त दिला दी।
मैच के 69वें मिनट में मेसी के शानदार क्रॉस पर निको गोंजालेज ने हेडर लगाया। उनका शॉट टारगेट पर था, लेकिन गोलकीपर पिकफोर्ड ने बचाव किया।
75वें मिनट पर फिर से पिकफोर्ड ने अपनी चपलता से गोल नहीं होने दिया।
आखिरकार 85वें मिनट में एंजो फर्नांडीज ने मेसी के पास पर गोल करते हुए स्कोर 1-1 किया।
पहले गोल को खाने के बाद इंग्लिश टीम के डिफेंस में लगातार गलतियां देखने को मिली और परिणामस्वरूप अर्जेंटीना ने कई बेहतरीन प्रयास किए।
मैच की समाप्ति से कुछ मिनट पहले (90+2) मेसी के क्रॉस पर मार्टिनेज ने हेडर के जरिए गोल किया, जो कि निर्णायक साबित हुआ।
मैच के 84 मिनट तक 1-0 से बढ़त बरकरार रखने वाली इंग्लिश टीम के अरमानों पर पानी फिर गया।
मैच में अर्जेंटीना ने गोल करने की 14 बार कोशिश की और 6 बार टारगेट पर शॉट लगाए।
इंग्लैंड ने 6 बार कोशिश की और वह 3 बार टारगेट पर शॉट लगाने में सफल रही।
मैच में अर्जेंटीना का 64 प्रतिशत समय में बॉल पर कब्जा रहा।
उसने 93 प्रतिशत एक्यूरेसी के साथ 578 पास पूरे किए।
इसी तरह इंग्लैंड का मैच में 36 बॉल पर प्रतिशत कब्जा रहा और उसने 84 प्रतिशत एक्यूरेसी के साथ 331 पास पूरे किए।
ऑप्टा के अनुसार, आज के 2 असिस्ट मिलाकर, मेसी के नाम अब फीफा विश्व कप मैचों में कुल 12 असिस्ट हो गए हैं, जिनमें से 10 नॉकआउट राउंड में आए हैं।
1966 के बाद से किसी भी दूसरे खिलाड़ी के नाम टूर्नामेंट में कुल मिलाकर 8 से ज्यादा असिस्ट नहीं हैं।
1966 में अपना पहला फीफा सेमीफाइनल जीतने के बाद, इंग्लैंड अब इस स्टेज पर अपने पिछले 3 सेमीफाइनल मैच (1990, 2018, 2026) हार चुका है।
००

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *