जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ ने निकाली हुंकार रैली

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
पौड़ी। जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ ने जिला मुख्यालय में हुंकार रैली निकालकर प्रदर्शन किया। टीईटी परीक्षा की बाध्यता समाप्त करने समेत 13 सूत्री मांगों के संबंध में संघ ने जिलाधिकारी के माध्यम से प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजकर जल्द समस्याओं के निस्तारण की मांग की। कहा कि मांगों को लेकर सभी शिक्षक एकजुट हैं। चेतावनी दी कि जल्द ही समस्याओं पर सकारात्मक कार्रवाई नहीं हुई तो उग्र आंदोलन किया जाएगा।
सोमवार को संघ ने डीईओ प्रारंभिक शिक्षा के कार्यालय से होते हुए कलक्ट्रेट परिसर तक रैली निकाली। जहां नाराज शिक्षकों ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। जिलाध्यक्ष भगत सिंह भंडारी ने कहा कि पिछले लंबे समय से मांगों के लिए आंदोलनरत हैं, लेकिन अभी तक कोई सकारात्मक कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने टीईटी से मुक्त रखने के साथ ही प्रारंभिक शिक्षा में त्रिस्तरीय कैडर व्यवस्था लागू करने, पूरे सेवा काल में एक बार जिला कैडर बदलाव व तीन पदोन्नतियां करने, प्रोन्नत वेतमान में एक वेतन वृद्धि के साथ ही पुरानी पेंशन बहाली की मांग की। इस मौके पर संगठन मंत्री भोपाल सिंह रावत, वरिष्ठ उपाध्यक्ष लक्ष्मण सिंह नेगी, वरिष्ठ संयुक्त मंत्री दलीप कुमार वर्मा आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *