पुरोला। विकास खंड पुरोला में आयोजित दो दिवसीय विकास खंड स्तरीय प्राथमिक एवं सब-जूनियर खेलकूद प्रतियोगिता का समापन हो गया। प्राथमिक बालक कबड्डी में न्याय पंचायत खड़क्यासेम व बालिका कबड्डी में न्याय पंचायत गुंदियाट गांव विजेता रही। सब-जूनियर बालक कबड्डी में न्याय पंचायत चंदेली और बालिका वर्ग में न्याय पंचायत गुंदियाटगांव ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।खेल समन्वयक आर.एस. रावत ने जनपद स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयनित खिलाड़ियों के अंतिम परिणाम जारी किए। व्यक्तिगत स्पर्धाओं में प्राथमिक वर्ग में उत्कर्ष, हसरुद्दीन, गुंजन, हिमांशी और परिधि ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में प्रथम स्थान हासिल किया।
वहीं सब-जूनियर वर्ग में नक्ष, प्रियांशु, तन्मय, मोहित, हरिओम, करिश्मा, सानिया, ऐश्वर्या, संदेशा, राधिका और एंजेल ने अपनी-अपनी स्पर्धाओं में प्रथम स्थान प्राप्त कर जनपद स्तरीय प्रतियोगिता के लिए स्थान बनाया।