बिग ब्रेकिंग

कमलनाथ का आरोप भाजपा ने फिर शुरू की सौदेबाजी की राजनीति

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

भोपाल,एजेंसी। मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर सौदेबाजी की राजनीति शुरू करने का आरोप लगाते हुए आज कहा कि उपचुनाव में जनता द्वारा सच्चाई का साथ देने और अपनी संभावित हार से घबराई भाजपा एक बार फिर सौदेबाजी की राजनीति उतर आयी है।
वहीं मध्यप्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि विधायकों से सौदेबाजी का प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ का आरोप उनकी हताशा का प्रतीक है। मिश्रा ने कमलनाथ के बयान पर ट्वीट के जरिए प्रतिक्रिया में कहा कि यदिन उनके पास कोई प्रमाण हैं तो वे पेश करें। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नेता ने कहा कि असल में कांग्रेस विधायकों का उन पर भरोसा खत्म हो गया है। मिश्रा ने कहा कि 11 नवंबर को कांग्रेस विधायक दल की बैठक में कमलनाथ की प्रदेश से विदाई होगी। कमलनाथ ने जारी बयान में कहा कि उनके पास कांग्रेस के विधायकों और निर्दलीय विधायकों की तरफ से निरंतर यह सूचना प्राप्त हो रही है कि भाजपा के लोग उनसे संपर्क करके तरह-तरह के प्रलोभन दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा यह समझ ले कि इस प्रदेश की जनता ने सौदेबाजी और बोलियों से बनी सरकार को अस्वीकार कर दिया है। दस नवंबर को उपचुनाव के परिणाम इस बात को सिद्घ करेंगे।
वरिष्ठ कांग्रेस नेता ने कहा कि शुचिता की राजनीति की बात करने वाली भाजपा को चुनाव परिणाम के बाद नैतिकता के आधार पर इस्तीफा देना पड़ेगा, लेकिन जो आचरण आज की भाजपा और उनके नेताओं का है, उनसे नैतिकता की उम्मीद मध्यप्रदेश की जनता को नहीं है। आज की भाजपा तो नैतिकता से कोसों दूर जा चुकी है। गत मार्च 2020 से भाजपा ने अपने आचरण से यह स्वयं सिद्घ कर दिया है।
कमलनाथ ने कहा कि आगामी 10 नवंबर को आने वाला जनादेश यह सिद्घ करेगा कि सौदेबाजी के माध्यम से बनने वाली सरकारे जनता खारिज करती है। उन्होंने कहा कि अगर भाजपा ने सरकार में टिके रहने के लिए मध्यप्रदेश की पहचान और जनता के सम्मान को कलंकित करने की सौदेबाजी की तो जनता के साथ मिलकर लोकतंत्र को बचाने के लिए कांग्रेस आक्रमक आंदोलन और प्रतिरोध करेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!