मेडिसिन बाल थ्रो प्रतियोगिता में करन व सचिन रहे अव्वल

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : दुगड्डा के श्री गुरु राम राय इंटर कॉलेज दिउला पौखाल में शनिवार को पौखाल न्याय पंचायत के समस्त विद्यालयों के छात्रों के लिए मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाड़ी उन्नयन योजना 2024 के अंतर्गत खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इस दौरान छात्र-छात्राओं ने अपनी खेल प्रतिभा का बखूबी प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता का आरंभ प्रधानाचार्य प्रदीप बिष्ट और संकुल प्रभारी सुनील पंवार ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस दौरान आयोजित मेडिसिन बाल थ्रो प्रतियोगिता में करन व सचिन, स्टैंडिंग ब्रोड जंप में सचिन व सूजल व फारबैंड रिच में अंकिता व सुहानी क्रमश: प्रथम व द्वितीय स्थान पर रहे। इस दौरान हेमलता खंतवाल, ललिता उनियाल व विनोद काला आदि शिक्षकों सहित विद्यालय का समस्त स्टाफ मौजूद रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *