कोटद्वार-पौड़ी

काव्य वेबीनार काव्योत्सव भाग द्वितीय सम्पन्न

Spread the love
जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार। हिंदी साहित्य मंच द्वारा काव्य वेबीनार काव्योत्सव भाग द्वितीय का आयोजन गूगल मीट के माध्यम से किया गया। साहित्य मंच समूह में देश के हर कोने से ऐसे कलमकार शामिल है जो मंच की अनुपलब्धता में अपनी रचना देश और समाज के बीच नहीं रख पाते है।
काव्योत्सव में काव्यालंकार के रूप में अध्यक्ष कवि विनोद कश्यप, मुख्य अतिथि कवि बाबा कल्पनेश महाराज, विशिष्ट अतिथि के रूप में कवयित्री श्रीमती रमा बहेड उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन कवयित्री श्रीमती नगेंद्र बाला बारेठ ने किया। इस कार्यक्रम में देश के कई राज्यों से कवि व कवयित्रियों ने काव्य पाठ किया। साहित्य मंच के संस्थापक राजस्थान के जेसलान निवासी कवि रमेश जोशी “राधेय”, संचालक कवि रामचन्द्र शर्मा जसवंतगढ़, संयोजक कवि हरीश शर्मा सारड़ी, मार्गदर्शक गीतकार प्रदीप दाधीच तोषिना, सह संचालिका कवयित्री साक्षी शर्मा मुजफ्फरनगर उत्तरप्रदेश ने मिलकर कलमकारों के साथ सोशल मीडिया पर इस समूह को प्रारम्भ किया जो धीरे-धीरे देश के कई कोनो में अपना वर्चस्व बनाने में सफल रहा। सोमवार को हुए काव्योत्सव में पाखी जैन उदयपुर, संस्कृति झा बनारस, शिवम वर्मा दिल्ली, रिसिका इशिता मध्य प्रदेश, आकांक्षा प्रजापति उत्तर प्रदेश, बृज खांडल शिव, पूजा वर्मा झांसी, स्वीटी झा वाराणसी, परितोष अरोरा उत्तर प्रदेश, प्रीतम कुमार झा बिहार, डॉ. मलकप्पा अलियास बेंगलुरु, अपर्णा त्रिपाठी महराजगंज, मंगल कुमार जैन उदयपुर, रूबी चौधरी दरभंगा, ओमप्रकाश प्रजापति जेसलान आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!