कोटद्वार-पौड़ी

किसानों के आंदोलन के समर्थन में यूथ कांग्रेस ने दिया धरना

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार। यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रव्यापी किसान आंदोलन के समर्थन में चन्द्रमोहन सिंह नेगी पार्क में एक दिवसीय धरना दिया। कार्यकर्ताओं ने केन्द्र सरकार से किसान विरोधी बिल को तत्काल वापस लेने की मांग की। उन्होंने कहा कि केन्द्र की मोदी सरकार अर्थव्यवस्था व किसानों के मोर्च पर फिसड्डी साबित हुई है। केंद्र सरकार पूंजीपतियों के हाथों की कठपुतली है। केंद्र सरकार द्वारा पारित किए गए कानून किसानों के विरोध में है। इससे किसानों को को बहुत ज्यादा नुकसान होगा।
शनिवार को चन्द्रमोहन सिंह नेगी पार्क में कार्यकर्ताओं ने धरना देते हुए कहा कि केन्द्र सरकार द्वारा किसानों की सहमति व राय के बगैर उनपर तीन काले कानून थोप दिए गए है। इस बिल के विरोध में पंजाब एवं हरियाणा के साथ ही पूरे देश में किसान आंदोलित है। उन्होंने कहा कि इन काले कानूनों की आड़ में देश की परिसम्पत्तियां बेची जा रही है। उसी के अनुरूप किसानों की खेती किसानों की खेती, खेत और उत्पादन को सरकार कारपोरेट घरानों और पूंजीपतियों के हवाले करना चाहती है और किसानों की दयनीय स्थिति बनाना चाहती है। उन्होंने कहा कि अन्नदाता सड़कों पर है सरकार किसानों से वार्ता के नाम पर नौटंकी कर किसानों को बदनाम करने की साजिश कर रही है। सरकार किसानों को पाकित्सान समर्थक, उग्रवादी और खालिस्तानी कहकर बदनाम करते हुए हतोत्साहित करना चाहती है। यूथ कांग्रेस के कोटद्वार विधानसभा अध्यक्ष विजय रावत ने कहा कि यूथ कांग्रेस किसानों के आंदोलन को पूर्ण समर्थन देगी। उन्होंने केन्द्र सरकार से किसानों की जायज मांगों को तत्काल पूरा करने की मांग की है। धरना देने वालों में विजय रावत, नीरज बहुगुणा, आरिफ, मून, अकुल नेगी, दीपक बिष्ट, आकाश नेगी, सूर्यमणि, मोहम्मद रानु, विजय नारायण सिंह, बलवीर सिंह रावत, बीडी नवानी, कांग्रेस जिलाध्यक्ष डॉ. चन्द्रमोहन खरक्वाल, महानगर अध्यक्ष संजय मित्तल, हेमचन्द्र पंवार, महावीर सिंह रावत, रमेश चन्द्र खंतवाल, धीरेन्द्र सिंह बिष्ट, कृष्णा बहुगुणा, वृजपाल सिंह नेगी, हरेन्द्र सिंह पुण्डीर, प्रदीप नेगी, राजेन्द्र सिंह, गुसांइ, सावर्र ंसह नेगी आदि मौजूद थे।  यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रव्यापी किसान आंदोलन के समर्थन में चन्द्रमोहन सिंह नेगी पार्क में एक दिवसीय धरना दिया। कार्यकर्ताओं ने केन्द्र सरकार से किसान विरोधी बिल को तत्काल वापस लेने की मांग की। उन्होंने कहा कि केन्द्र की मोदी सरकार अर्थव्यवस्था व किसानों के मोर्च पर फिसड्डी साबित हुई है। केंद्र सरकार पूंजीपतियों के हाथों की कठपुतली है। केंद्र सरकार द्वारा पारित किए गए कानून किसानों के विरोध में है। इससे किसानों को को बहुत ज्यादा नुकसान होगा।
शनिवार को चन्द्रमोहन सिंह नेगी पार्क में कार्यकर्ताओं ने धरना देते हुए कहा कि केन्द्र सरकार द्वारा किसानों की सहमति व राय के बगैर उनपर तीन काले कानून थोप दिए गए है। इस बिल के विरोध में पंजाब एवं हरियाणा के साथ ही पूरे देश में किसान आंदोलित है। उन्होंने कहा कि इन काले कानूनों की आड़ में देश की परिसम्पत्तियां बेची जा रही है। उसी के अनुरूप किसानों की खेती किसानों की खेती, खेत और उत्पादन को सरकार कारपोरेट घरानों और पूंजीपतियों के हवाले करना चाहती है और किसानों की दयनीय स्थिति बनाना चाहती है। उन्होंने कहा कि अन्नदाता सड़कों पर है सरकार किसानों से वार्ता के नाम पर नौटंकी कर किसानों को बदनाम करने की साजिश कर रही है। सरकार किसानों को पाकित्सान समर्थक, उग्रवादी और खालिस्तानी कहकर बदनाम करते हुए हतोत्साहित करना चाहती है। यूथ कांग्रेस के कोटद्वार विधानसभा अध्यक्ष विजय रावत ने कहा कि यूथ कांग्रेस किसानों के आंदोलन को पूर्ण समर्थन देगी। उन्होंने केन्द्र सरकार से किसानों की जायज मांगों को तत्काल पूरा करने की मांग की है। धरना देने वालों में विजय रावत, नीरज बहुगुणा, आरिफ, मून, अकुल नेगी, दीपक बिष्ट, आकाश नेगी, सूर्यमणि, मोहम्मद रानु, विजय नारायण सिंह, बलवीर सिंह रावत, बीडी नवानी, कांग्रेस जिलाध्यक्ष डॉ. चन्द्रमोहन खरक्वाल, महानगर अध्यक्ष संजय मित्तल, हेमचन्द्र पंवार, महावीर सिंह रावत, रमेश चन्द्र खंतवाल, धीरेन्द्र सिंह बिष्ट, कृष्णा बहुगुणा, वृजपाल सिंह नेगी, हरेन्द्र सिंह पुण्डीर, प्रदीप नेगी, राजेन्द्र सिंह, गुसांइ, सावर्र ंसह नेगी आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!