कोटद्वार-दुगड्डा हाईवे बंद, राहगीरों को करना पड़ा घंटों इंतजार

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : बरसात के मौसम में कोटद्वार-दुगड्डा के मध्य राष्ट्रीय राजमार्ग का सफर खतरनाक हो गया है। शनिवार को बारिश के दौरान पांचवे मील से कुछ दूर पहाड़ी से भारी बोल्डर हाईवे पर आ गया। जिसके कारण हाईवे पर घंटों यातायात बंद रहा।
लगातार बारिश का असर कोटद्वार-दुगड्डा राष्ट्रीय राजमार्ग पर भी देखने को मिला। शनिवार सुबह पांचवें मील से करीब एक किलोमीटर आगे पहाड़ी से भारी बोल्डर सड़क पर आ गिरे। सूचना मिलते ही पुलिस व प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने के प्रयास शुरु किए। करीब दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद हाईवे से बोल्डरों को हटाकर यातायात शुचारु किया गया। वर्षा काल में कोटद्वार-दुगड्डा के मध्य राष्ट्रीय राजमार्ग पर दस से अधिक डेंजर जोन बने हुए हैं। पहाड़ी से लगातार बोल्डर गिर रहे हैं। जबकि, कई स्थानों पर हाईवे का हिस्सा भी खोखला हो रहा है। ऐेस में आगे वर्षा के दौरान चुनौती और अधिक बढ़ सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *