कोटद्वार-पौड़ी

कोटद्वार में 225 जरूतरतमंदों को बांटे कंबल

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार। तेज सर्दी और शीतलहर में खुले आसमान के नीचे जीवन यापन कर रहे लोग अधिक प्रभावित हैं। सोमवार को धन्वंतरि जन स्वास्थ्य सेवा समिति कोटद्वार के तत्वाधान में 25 जरूरतमंद लोगों को कंबल वितरित किये गये। वहीं आईएफएफडीसी के राष्ट्रीय अध्यक्ष उमेश त्रिपाठी द्वारा 200 जरूरतमंद लोगों को कंबल वितरित किये।
समिति के सचिव भूपेन्द्र शर्मा ने कहा कि ठंड से बचने के लिए अनाथ, बेसहारा और जरूरतमंद लोगों को कंबल वितरित किये गये। उन्होंने कहा कि जरूरतमंदों की सेवा करना सभी का दायित्व है। इन दिनों कड़ाके की ठंड पड़ रही है। ऐसे में उन्हें कंबल मिलने से ठंड में राहत मिल सकेगी। जरूरतमंदों की मदद के लिए समाज के सक्षम लोगों को आगे आना चाहिए। उन्होंने कहा कि गरीबों की सेवा से बड़ा पुनीत कार्य दूसरा कोई नहीं है। क्षेत्र की सामाजिक संस्थाओं के पदाधिकारियों को इस नेक काम के लिए आगे आना होगा। इस मौके पर दिव्या रावत, दीपक नेगी आदि मौजूद थे। वहीं आईएफएफडीसी के राष्ट्रीय अध्यक्ष उमेश त्रिपाठी द्वारा 200 से अधिक जरूरतमंद लोगों को कंबल वितरित किये गये। इस मौके पर लैंसडौन विधायक महंत दिलीप रावत, सुनील गोयल, गुमान थापा, पंकज भाटिया आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!