बिग ब्रेकिंग

कोटद्वार में फूटा कोरोना बम, 24 घंटे में मिले बेस अस्पताल के डॉक्टर सहित 22 नये मरीज

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार।
जनपद पौड़ी गढ़वाल में तेजी से कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़ रही है। जिले में जहां गत बुधवार को 21 केस सामने आये थे, वहीं गुरूवार को 37 लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हुए है। जिसमें राजकीय बेस अस्पताल कोटद्वार के एक चिकित्सक सहित कोटद्वार नगर निगम क्षेत्र के 22 लोग भी शामिल है। जनपद में कोरोना संक्रमितों की संख्या 5187 से बढ़कर 5224 पहुंच गई है। लगातार कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़ने से जहां स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मचा हुआ है, वहीं लोगों में भय बना हुआ है। पौड़ी जिले में वर्तमान में 46 लोग होम आइसोलेशन में है। जिसमें से 4 पौड़ी ब्लॉक, 7 खिर्सू ब्लॉक, 2 कल्जीखाल ब्लॉक, 32 दुगड्डा ब्लॉक और 1 द्वारीखाल ब्लॉक में शामिल है। जनपद पौड़ी गढ़वाल के सीएमओ डॉ. मनोज शर्मा ने राजकीय बेस अस्पताल के डॉक्टरा के कोरोना संक्रमित होने की पुष्टि करते हुए कहा कि डॉक्टर के संपर्क में आये लोगों की कोविड जांच की जाएगी। कोरोना संक्रमित डॉक्टर को होम आइसोलेट किया गया है।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय परिसर में स्थापित वार रूम की रिपोर्ट के अनुसार राजकीय बेस अस्पताल कोटद्वार के 36 वर्षीय डॉक्टर, कुंभीचौड़ कोटद्वार निवासी 25 वर्षीय महिला, शिब्बूनगर कोटद्वार निवासी 19 वर्षीय युवक, मोटाढांक निवासी 21 वर्षीय युवती, लकड़ीपड़ाव निवासी 55 वर्षीय महिला, शिब्बूनगर निवासी 32 वर्षीय महिला, काशीरामपुर निवासी 34 वर्षीय पुरूष, कलालघाटी निवासी 32 वर्षीय महिला, 34 वर्षीय महिला, मवाकोट निवासी 39 वर्षीय पुरूष, भवानी इंकलेव कोटद्वार निवासी 32 वर्षीय महिला, 60 वर्षीय महिला, लालपुर निवासी 24 वर्षीय युवक, दुर्गापुर निवासी 25 वर्षीय युवक, कानपुर निवासी 55 वर्षीय महिला, रतनपुर कोटद्वार निवासी 30 वर्षीय पुरूष, बालासौड़ निवासी 54 वर्षीय पुरूष, कौड़िया निवासी 32 वर्षीय पुरूष, पदमपुर निवासी 75 वर्षीय वृद्धा, बीईएल कॉलोनी बलभ्रदपुर निवासी 22 वर्षीय युवक, कोटद्वार निवासी 33 वर्षीय पुरूष, त्रिलोकपुर कोटद्वार निवासी 66 वर्षीय वृद्धा, यमकेश्वर ब्लॉक निवासी 53 वर्षीय महिला में कोरोना वायरस की पुष्टि हुई है। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने पिछले दिनों कोरोना जांच के लिए उक्त लोगों के सैंपल लिये थे। जिनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। वहीं श्रीनगर गढ़वाल निवासी 25 वर्षीय महिला, शक्ति विहार पौड़ी निवासी 75 वर्षीय वृद्ध, फरीदाबाद उत्तर प्रदेश निवासी 30 वर्षीय पुरूष, रूद्रपुर निवासी 40 वर्षीय पुरूष, दिल्ली निवासी 54 वर्षीय पुरूष, 54 वर्षीय महिला, हरहोई उत्तर प्रदेश निवासी 50 वर्षीय पुरूष, हरिद्वार निवासी 32 वर्षीय पुरूष, सरिता विहार दिल्ली निवासी 51 वर्षीय पुरूष, हरिद्वार निवासी 40 वर्षीय पुरूष, द्वारिका गुजरात निवासी 36 वर्षीय महिला, बुलंदशहर उत्तर प्रदेश निवासी 65 वर्षीय वृद्ध, फरीदाबाद हरियाणा निवासी 51 वर्षीय पुरूष, रूद्रप्रयाग निवासी 77 वर्षीय वृद्ध की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि पॉजिटिव लोगों के संपर्क में आये लोगों को चिन्हित किया जा रहा है। संपर्क में आये लोगों की कोरोना जांच की जाएगी।

सीएमओ ने जनता से की सहयोग की अपील
कोटद्वार।
जनपद पौड़ी गढ़वाल के मुख्य चिकित्सा अधिकारी मनोज शर्मा ने कोरोना वायरस को हराने में जनता से सहयोग की। उन्होंने कहा कि कोविड टीकाकरण अभियान चल रहा है। गाइड लाइन के अनुसार सभी लोगों को टीका लगाया जायेगा। टीकाकरण के लिए लोगों को धैर्य से अपनी बारी का इंतजार करना चाहिए। उन्होंने टीकाकरण अभियान में जनता से स्वास्थ्य विभाग का सहयोग करने की अपील करते हुए कहा कि जनता के सहयोग से ही यह अभियान सफल होगा। उन्होंने कहा कि कोविड टीका लगाने के बाद भी कोविड गाइड लाइन का पूरी तरह से पालन करें। टीकाकरण और कोविड लाइन का पूर्णतया पालन करके ही कोरोना वायरस को हराया जा सकता है। सीएमओ ने जनता से भीड़ भाड़ वाले स्थानों पर जाने से बचने, मास्क का प्रयोग करने, सैनेटाइज का प्रयोग करने की सलाह दी है।

बेस अस्पताल कोटद्वार में 38 कोरोना संक्रमित भर्ती
कोटद्वार। 
मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय परिसर में स्थापित वार रूम की रिपोर्ट के अनुसार जनपद पौड़ी गढ़वाल के बेस अस्पताल श्रीकोट में 3 कोरोना संक्रमित, राजकीय बेस अस्पताल कोटद्वार में 38 कोरोना संक्रमित मरीज भर्ती है। जबकि बेस अस्पताल कोटद्वार में 93 संदिग्ध मरीज भर्ती है। जिले में 164 एक्टिव केस है। अब तक जनपद में 5224 लोग कोरोना संक्रमित हो चुके है, जिसमें से 5007 लोग स्वस्थ हो चुके है। जबकि कोरोना वायरस से अब तक 53 लोगों की मौत हो चुकी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!