कोटद्वार के खिलाड़ियों ने चंडीगढ़ में जीते मेडल
जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार: चण्डीगढ़ स्थित पंजाब यूनिवर्सिटी में 10-11 सितंबर को आयोजित द्वितीय हैंड टु हैंड फाईटिंग स्पोस्र्टस नेशनल चैम्पियनशिप 2022-23 में कोटद्वार नगर के प्रतिभागियों ने राज्य का प्रतिनिधित्व करते हुए अपने-अपने भार वर्गो में मेडल प्राप्त कर शानदार प्रदर्शन किया।
वॉरियर्स फाईट क्लब के मुख्य कोच नितिन नेगी ने बताया कि अकेले कोटद्वार नगर ने 13 में से 9 मेडल अपने नाम किए जो कि बहुत ही शानदार प्रदर्शन हैं। जिसमें नमन उनियाल ने 67 किलो भार वर्ग में स्वर्ण, सौरभ सिंह नेगी ने 57 किलो में स्वर्ण, सूरज भट्ट ने 73 किलो में स्वर्ण, हिमेश प्रकाश ने 97 किलो मे स्वर्ण, योगेश कुमार ने 88 किलो में स्वर्ण, अंकित भण्डारी ने 44 किलो में रजत, हिमांशु जोशी ने 57 किलो में रजत, मयंक तिवारी ने 80 किलो में रजत एवम अभिषेक देवरानी ने 57 में कांस्य पदक जीता। इस परिणाम के साथ सभी स्वर्ण पदक विजेता कजान, रूस में 09 से 15 नवंबर तक आयोजित होने वाली एशियन चैम्पियनशिप 2022 के लिए क्वालीफाई कर गए हैं।