Uncategorized

कृषि विधेयकों को लेकर कांग्रेस फैला रही भ्रम :सुयाल

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

नई टिहरी। भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता विनोद सुयाल ने कांग्रेस पर पारित कृषि विधेयकों को लेकर भ्रम फैलाने के साथ ही किसानों को भड़काने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को जनता ने नकार दिया है। कोई काम न होने के कारण कांग्रेस मात्र विरोध तक सीमीत रह गई है। इसलिए भाजपा के अच्छे कामों को लेकर भी कांग्रेस विरोध दर्ज कर मात्र सुर्खियों में बने रहने का काम कर रही है। विनोद सुयाल भाजपा कार्यालय नई टिहरी में पत्रकारों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने आगे कहा कि कृषि उपज व्यापार और वाणिज्य विधेयक 2020, कृषि कीमत आश्वासन समझौता 2020 और कृषि सेवा कर करारा 2020 विधेयकों को भाजपा ने किसानों के हितों में पारित किया है। इससे आने वाले समय में किसानों को भारी फायदा होना है। किसान अपनी फसलों का मनमाने दाम पर बेचने के हकदार होंगे और कांट्रेक्ट खेती में मनमाफिक खेती कर अधिकाधिक लाभ कमायेंगे। लेकिन कांग्रेस नकारात्मक सोच इन विधेयकों को लेकर फैलाने का काम कर रही है। बेवजह किसानों को भ्रमाने का काम कर रही है। जबकि इन पारित विधेयकों को लेकर पूर्व में कांग्रेस अपने घोषणा पत्र में सुधार करने की बात कर चुकी है, लेकिन आज जब भाजपा ने विधेयकों के भाजपा ने किसानों के हितों में सुधार किया है, तो कांग्रेस बेवजह का बबाल मात्र सुर्खियों में रहने के लिए कर रही है। किसानों को भ्रमित करने का काम कर रही है। लेकिन किसानों को कांग्रेस के झांसे में आने की जरूरत नहीं है। क्योंकि किसानों के लिए यह विधेयक आने वाले समय में वरदान साबित होंगे। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष विनोद रतूड़ी, भाजपा के जिला मीडीया प्रभारी प्रताप राणा, भाजयुमो के जिलाध्यक्ष परमवीर पंवार, डा प्रमोद उनियाल, पूर्व प्रमुख बेबी असवाल, विजय कठैत, उदय रावत, शीशराम थपलियाल, गोविंद सिंह रावत आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!