उत्तराखंड

केवी हल्द्वानी के 52 खिलाड़ी राष्ट्रीय खेलों के लिए चयनित

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

हल्द्वानी। केंद्रीय विद्यालय संगठन के राष्ट्रीय खेलों में केंद्रीय विद्यालय हल्द्वानी छावनी के 52 खिलाड़ी भी दमखम दिखाएंगे। जिला और राज्य स्तरीय खेलों में बेहतरीन प्रदर्शन करने पर इन सभी चयन हुआ है। केवी हल्द्वानी में रविवार को विद्यालय प्रबंधन समिति की सत्र 2023-24 की पहली बैठक हुई। इस दौरान समिति के अध्यक्ष कर्नल अमित मोहन का कार्यकाल पूरा होने पर उन्हें विदाई दी गई। प्राचार्य त्रिभुवन प्रकाश आर्य ने कर्नल अमित मोहन को शल ओढ़ाया और उनके 3 साल के कार्यकाल की प्रशंसा की। उप प्राचार्य आशा पंत ने पिछली बैठक के अहम बिंदुओं पर चर्चा की। बैठक में विद्यालय की भूमि हस्तांतरण, कक्षा कक्षों का जीर्णोद्घार, प्रार्थना सभा स्थल के सौंदर्यीकरण, बास्केटबल मैदान के जीर्णोद्घार और क्रिकेट पिच के निर्माण जैसे मुद्दों पर चर्चा की गई। प्राचार्य ने बताया कि केंद्रीय विद्यालय संगठन की ओर से कराए जाने वाले राष्ट्रीय खेलों के लिए विद्यालय के 52 खिलाड़ियों का चयन हुआ है, जो गर्व की बात है। उन्होंने विद्यालय के सीबीएसई बोर्ड के परीक्षा परिणामों पर भी खुशी जताई। बैठक में अभिभावक संघ की ओर से हवलदार धीरज कुमार का नए सदस्य के रूप में स्वागत किया गया। यहां केवीएस के पूर्व शिक्षा अधिकारी एमएल साह, 5685 बटालियन से मेजर अभिषेक कुमार, शिक्षक जीके तिवारी, ड़ मंजुल मठपाल आदि रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!