उत्तराखंड

लेक सिटी क्लब के चुनाव 17 मार्च को

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

नैनीताल। लेक सिटी वेलफेयर क्लब की बैठक अध्यक्ष मीनू बुधलाकोटी की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में क्लब के वार्षिक चुनाव के संदर्भ में चर्चा हुई। तय किया गया कि क्लब के इस वर्ष के वार्षिक चुनाव 17 मार्च को सुबह 11रू00 बजे से गोवर्धन हाल में संपन्न किए जाएंगे। चुनाव की तिथि निकलने के बाद महिलाओं में काफी उत्साह देखा जा रहा है। सचिव रमा भट्ट ने बताया कि इस वर्ष के वार्षिक चुनाव संपन्न कराने के लिए क्लब की पूर्व अध्यक्ष रानी साह को चुनाव अधिकारी और सरिता त्रिपाठी को सहचुनाव अधिकारी नियुक्त किया गया है। उन्होंने बताया कि लेक सिटी वेलफेयर क्लब में 1 साल के चुनाव का कार्यकाल होता है। रमा भट्ट ने बताया की चुनाव में अध्यक्ष, वरिष्ठ उपाध्यक्ष, कनिष्ठ उपाध्यक्ष, सचिव, उपसचिव, कोषाध्यक्ष, सांस्तिक सचिव, मीडिया प्रभारी सहित 15 कार्यकारिणी सदस्यों का चुनाव किया जाएगा। उन्होंने सभी सदस्यों से अनुरोध किया कि सुबह 11रू00 बजे गोवर्धन हाल में पहुंच कर चुनाव प्रक्रिया को सफल बनाने में अपना महत्वपूर्ण योगदान दें।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!