जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) की ओर से अपने अभिकर्ताओं को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर आमजन को एलआईसी द्वारा चलाई जा रही विभिन्न बीमा योजनाओं की विस्तृत जानकारी भी प्रदान की गई।
नजीबाबाद रोड स्थित एक रेस्टोरेंट में आयोजित कार्यक्रम में शाखा के वरिष्ठ विकास अधिकारी डीपी सिंह ने कहा कि कई अभिकर्ता दशकों से एलआईसी से जुड़े हुए हैं और लगातार उत्कृष्ट योगदान दे रहे हैं। उन्होंने बताया कि वित्तीय वर्ष 2025-26 में शाखा ने 1034 पॉलिसियों का व्यवसाय कर एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है। शाखा प्रबंधक एनएस कुटियाल ने कहा कि एलआईसी की योजनाएं जैसे नव जीवन साथी, बीमा लक्ष्मी, जीवन उत्साह, जीवन उमंग, जीवन लक्ष्य एवं यूलिप आधारित योजनाएं विशेष रूप से लाभकारी हैं। सहायक शाखा प्रबंधक राम जसरथ और एहतेशाम अहमद ने बताया कि एलआईसी देश की एक प्रतिष्ठित और प्रमुख वित्तीय संस्था है, इसलिए इसकी योजनाओं को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाना आवश्यक है। कार्यक्रम में संजय रावत, जगत सिंह रावत, अमित कुमार, बलबीर सिंह गुसाईं, मीना नेगी, सुरेश डोबरियाल, अंकिता रावत, राजेंद्र सिंह बड़थ्वाल, बीरेंद्र सिंह नेगी, विनोद रावत सहित कई अभिकर्ता एवं अधिकारी उपस्थित रहे।