बिग ब्रेकिंग

पृथ्वी पर खतरे में जीवन, 2023 में टूटे जलवायु संबंधी कई रिकॉर्ड, वैज्ञानिकों ने जारी की चेतावनी

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

सिडनी, एजेंसी। जलवायु वैज्ञानिकों की एक वैश्विक टीम ने एक नई रिपोर्ट में चेतावनी दी है कि पृथ्वी पर जीवन खतरे में है। इस टीम ने कहा कि ग्रह के 35 महत्वपूर्ण संकेतों में से 20 की पहचान उनके रिकॉर्ड चरम पर की गई है। बायो साइंस जर्नल में प्रकाशित रिपोर्ट के अनुसार इन आंकड़ों से पता चलता है कि कैसे चल रही मानवीय गतिविधियों के कारण पृथ्वी पर अभूतपूर्व दबाव पैदा हुआ है। रिपोर्ट के प्रमुख आंकड़ों में वार्षिक कोयले की खपत 2022 में 161.5 एक्साजूल के लगभग सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच गई।
महासागर की अम्लता, ग्लेशियर की मोटाई और ग्रीनलैंड का बर्फ द्रव्यमान 2022 और 2023 के बीच रिकॉर्ड निचले स्तर तक गिर गया, जबकि 20 साल के औसत के सापेक्ष समुद्र का स्तर 58.1 मिलीमीटर के सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच गया। शोध दल ने तर्क दिया कि पृथ्वी पर जलवायु एक ‘अज्ञात क्षेत्र’ की ओर बढ़ रही है, जहां मानवता के इतिहास में किसी ने भी प्रत्यक्ष रूप से नहीं देखा है। जलवायु संबंधी कई रिकॉर्ड 2023 में टूटे हैं, जिससे चरम मौसम के खतरे पर बेचैनी बढ़ गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!