कोटद्वार-पौड़ी

सरकारी व गैर सरकारी नौकरियों में स्थानीय युवाओं को मिले वरीयता

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

प्रदेश सरकार के खिलाफ उक्रांद ने सिड़कुल फैक्ट्रियों के प्रवेश द्वार पर किया प्रदर्शन
जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार: सरकारी व गैर सरकारी नौकरियों में प्रदेश के युवाओं को वरीयता न देने पर उत्तराखंड क्रांति दल ने प्रदेश सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। कहा कि प्रदेश के युवाओं की अनदेखी किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने सिड़कुल फैक्ट्रियों के प्रवेश द्वार पर प्रदर्शन व धरना दिया।
गुरुवार को कार्यकर्ताओं ने भाबर क्षेत्र में जनसंवाद यात्रा निकाली इसके उपरांत उन्होंने फैक्ट्रियों के प्रवेश द्वार पर धरना दिया। केंद्रीय कार्यकारी अध्यक्ष डॉक्टर शक्तिशैल कपरवाण ने कहा कि सिडकुल में संपूर्ण नियुक्तियां उत्तराखंड के मूल निवासियों की ही होनी चाहिए। उन्होंने सरकार से मांग की कि उत्तराखंड के सरकारी, गैर सरकारी, सरकार से सहायता प्राप्त संस्थानों में संपूर्ण नियुक्तियां मूल निवासियों से की जाए । डॉक्टर कपरवाण ने राज्य सरकार से यह भी मांग की कि हाल ही में राज्य सरकार ने 3632 पदों पर नियुक्तियां करने का बयान जारी किया है। यदि राज्य सरकार उत्तराखंड के मूल निवासियों को न्याय देना चाहती है तो 3632 नियुक्तियां में उत्तराखंड के मूल निवासियों को वरीयता दें। यूकेडी के केंद्रीय उपाध्यक्ष महेंद्र रावत ने कहा कि यूकेडी तब तक संघर्ष करती रहेगी जब तक मूल निवास 1950 और पहाड़ी क्षेत्र के अनुरूप कानून को लागू नहीं किया जाता। उन्होंने सरकार पर आरोप लगाया कि राज्य सरकार और केंद्र सरकार हमेशा से उत्तराखंड के प्रतिभाशाली बेरोजगारों की निरंतर उपेक्षा करती आई है। कहा वर्तमान भू कानून की सिफारिश को यूकेडी खारिज करती है, वह पहाड़ के अनुकूल नहीं है। कार्यक्रम के संयोजक जग दीपक रावत ने केंद्र सरकार से आग्रह किया कि भ्रष्ट राज्य सरकार को बर्खास्त किया जाए और भ्रष्ट मंत्रियों और अधिकारियों की जांच सीबीआई से की जाए। केंद्रीय संगठन मंत्री हरीश द्विवेदी ने कहा कि यूकेडी के संगठन को ग्रासरूट तक मजबूत किया जाएगा, ताकि संगठन जनसमस्याओं के निराकरण व आंदोलनों को सफल बनाने में सक्षम हो सके। उन्होंने कहा कि इसके लिए साधारण सदस्य और सक्रिय सदस्य बनाए जा रहे हैं। मदन सिंह बिष्ट ने कहा कि राज्य सरकार का नैतिक रूप से पतन हो गया है ,इसलिए उसे स्वयं ही त्यागपत्र दे देना चाहिए। आरसी कोठारी ने कहा कि उत्तराखंड में भाजपा कांग्रेस फेल हो चुकी हैं इसलिए उत्तराखंड क्रांति दल को आगे आने का पूर्ण अवसर है। इस मौके पर केंद्रीय प्रचार मंत्री श्रवण सिंह रावत, विपिन जोशी, विनय भट्ट ,पुष्कर सिंह रावत ,विपिन जोशी ,दीपक नैनवाल अमित भास्कर, बल्लू सिंह ,राहुल सिंह, आदित्य कुमार, दीपक कुमार,महिपाल सिंह ,चंद्र शुक्ला ,प्रमोद कोठियाल, सचिन नेगी आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!