जयन्त प्रतिनिधि।
लैंसडौन : पर्यटन नगरी लैंसडौन में सार्वजनिक गांधी पार्क के गेट में ताला लगा है। जिस कारण स्थानीय नागरिक और पर्यटक को सुरक्षित खुले स्थान में टहलने की जगह से वंचित होना पड़ रहा है।
पर्यटन नगरी लैंसडौन में स्थित सार्वजनिक गांधी पार्क के गेट में लगा ताला कब खुलेगा यहां तो प्रशासन तय करेगा। परंतु यह बात स्पष्ट है कि गांधी पार्क गेट न खुलने से बुजुर्गों, महिलाओं और बाहर से आए पर्यटकों को बैठने का एक सुरक्षित स्थान नहीं मिल पा रहा है। व्यापार मंडल अध्यक्ष राजेश अग्रवाल का कहना है कि जनहित में गांधी पार्क के गेट में लगा ताला खोला जाना चाहिए। स्थानीय प्रशासन को इस ओर ध्यान देना चाहिए। गांधी पार्क न खुलने से आम जनता के साथ-साथ पर्यटकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। दूर-दूर से आए पर्यटक, स्थानीय निवासी बुजुर्ग, महिलाएं और बच्चे गांधी पार्क की जन सुविधा से वंचित न हो। पार्क में लगा ताला एक और आश्चर्यचकित तो करता है। जहां पर्यटकों के लिए नई-नई सुविधाओं के द्वार खोले जा रहे हैं। वहीं उनके लिए महत्वपूर्ण गांधी पार्क स्थल के गेट में ताला लगा होना आश्चर्यचकित करता है।