लोहाघाट सीएचसी डिलीवरी रूम में लगेंगे एक साथ चार प्रसवों के बेड

चम्पावत। लोहाघाट सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र लोहाघाट में अब डिलीवरी रूप में एक साथ चार गर्भवती महिलाओं के प्रसव कराए जा सकेंगे। स्वास्थ्य विभाग ने नए कक्ष में निर्माण का कार्य प्रारंभ कर दिया है। चिकित्सा अधीक्षक डॉ. जुनैद कमर ने पहले अस्पताल में 8 गुणा 10 के एक छोटे से कमरे में प्रसव का करवाया जाता था। जिसमें परेशानियां आती थी। एक प्रसव के अलावा दूसरा प्रसव करवाने में मुश्किलों का सामाना करना पड़ता था। उन्होंने बताया कि अब 25 गुणा 25 का बड़े हाल में डिलीवरी रूम बनाया जा रहा है। जिसमें चार बेड लगाए जाएंगे। जिसमें सारी सुविधाएं मिल सकेंगी। डॉ. जुनैद ने बताया कि सीएमओ के निर्देश के बाद यह कार्य किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *