कोटद्वार-पौड़ी

सहायतार्थ सांस्कृतिक कार्यक्रम में लोक कलाकारों की प्रस्तुति पर झूमें दर्शक

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार।
संस्कार समाजिक संस्था के तत्वाधान में सहायतार्थ सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में लोक कलाकारों ने गढ़वाली गीतों की प्रस्तुति देकर लोगों को झूमने पर मजबूर कर दिया।
मालवीय उद्यान में सांस्कृतिक कार्यक्रम का शुभारंभ नगर व्यापार मंडल के अध्यक्ष महेन्द्र सिंह बिष्ट, वरिष्ठ अधिवक्ता पूर्व राज्य मंत्री जगमोहन सिंह नेगी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्जवलित कर किया। तत्पश्चात लोक कलाकार गीता नेगी और सुधीर बहुगुणा ने खोली का गणेशा की प्रस्तुति दी। इसके बाद गीता नेगी ने गढ़वाली गीत मन भरमै ग्ये, राकेश शाह ने तेरो भाग त्वै दगड़ि, सुरेन्द्र भाई ने माई रे, सतीश चौहान ने तेरे चेहरे में वो जादू है, मनीष लखेड़ा ने हो जिया, श्याम उदित ने तेरे नाम, नवीन सुन्दरियाल ने हाल क्या है दिलो का गीत की प्रस्तुति देकर उपस्थित लोगों को झूमने पर मजबूर कर दिया। कार्यक्रम में गढ़वाली गीत पर दिशिता, श्रेया, तानिया, आरूषि, इशान सहित अन्य कलाकारों ने नृत्य की प्रस्तुति दी। संस्कार सामाजिक संस्था के अध्यक्ष सुधीर बहुगुणा ने कहा कि लॉकडाउन के कारण पिछले एक साल से कलाकारों के कार्यक्रम नहीं हो पाये है, जिस कारण उनके सम्मुख आर्थिक संकट उत्पन्न हो गया है। इस दौरान दो कलाकार बीमार हुए है। उन्होंने कहा कि लोक कलाकारों की आर्थिक रूप से मदद करने के लिए सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया है गया है। कार्यक्रम में एकत्रित धनराशि को कलाकारों को मदद के रूप में दिया जायेगा। कार्यक्रम में महापौर श्रीमती हेमलता नेगी, पूर्व काबीना मंत्री सुरेन्द्र सिंह नेगी, दीपक गौड़, अभिलाषा भारद्वाज सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!