Uncategorized

लोकतंत्र की हत्या कर रही है भाजपा: टंगड़िया-

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

बागेश्वर। पूर्व दर्जा राज्यमंत्री राजेंद्र टंगड़िया ने स्टेट बैंक तिराहे पर भारतीय जनता पार्टी और केंद्र सरकार के खिलाफ धरना दिया। उन्होंने कहा कि भाजपा देश में लोकतंत्र की हत्या करने में तुली है। मध्यप्रदेश के बाद अब राजस्थान में भी पूर्ण बहुमत से चुनी गई सरकार को गिराने का निंदनीय कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जितना ध्यान केंद्र सरकार कांग्रेस की सरकारों को गिराने में लगी है, उतना अगर कोरोना से लड़ाई में लगाती तो देश जल्द महामारी से मुक्त हो जाता। एसबीआई तिराहे में धरने पर डटे कांग्रेसी नेता टंगड़िया ने कहा कि सत्ता की लालसा में भाजपा किसी भी हद तक जाने को तैयार है। बताया कि मध्य प्रदेश में जब जनता ने पार्टी को नकार दिया तो उन्होंने घिनौनी साजिश रचकर बहुमत की सरकार गिरा दी। अब राजस्थान में भी वही दांव चलाया जा रहा है। कहा कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत लगातार समर्थन का दावा कर रहे हैं, इसके बावजूद उन्हें बहुमत साबित करने का मौका नहीं दिया जा रहा है। केंद्र सरकार की शह पर भाजपा लोकतंत्र की हत्या करने का काम कर रही है। उन्होंने कहा कि देश में कोरोना की रफ्तार तेजी से बढ़ रही है। 14 लाख से अधिक लोग पॉजिटिव हो चुके हैं। इसके बावजूद सरकार कोई ठोस कदम नहीं उठा रही है। किसी समय कोरोना भगाने के लिए ताली-थाली बजवाने वाले प्रधानमंत्री भी चुप हैं। वहीं भाजपा की पूरी ताकत कांग्रेस की सरकारों को गिराने में लगी है। उन्होंने कहा कि अगर सरकार ने प्रजातंत्र को समाप्त करने की कोशिश की तो कांग्रेस इसका पुरजोर विरोध करेगी। जिले में भी कार्यकर्ता नगर से लेकर गांव तक धरना प्रदर्शन कर विरोध करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!