बिग ब्रेकिंग

लेफ्टिनेंट जनरल मनोज पांडे होंगे नए सेना प्रमुखय जनरल नरवणे की लेंगे जगह

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

नई दिल्ली, एजेंसी। लेफ्टिनेंट जनरल मनोज पांडे अगले आर्मी चीफ होंगे। सरकार ने भारतीय सेना प्रमुख के रूप में उनकी नियुक्तिघ् पर मुहर लगा दी है। वे इस पद पह पहुंचने वाले पहले इंजीनियर अफसर हैं। मनोज मुकुंद नरवणे (ळमदमतंस डड टंतंअंदम) के बाद लेफ्टिनेंट जनरल मनोज पांडे ही थलसेना में सबसे वरिष्ठ अधिकारी थे। मौजूदा वक्घ्त में जनरल मनोज पांडे उप सेना प्रमुख हैं। वह जनरल नरवणे (ळमदमतंस डड टंतंअंदम) की जगह लेंगे जो इस माह के आखिर में सेवानिवृत्त हो रहे हैं।
रक्षा अधिकारियों ने समाचार एजेंसी एएनआइ को बताया कि सरकार ने लेफ्टिनेंट जनरल मनोज पांडे को अगले सेनाध्यक्ष के रूप में नियुक्त करने का फैसला किया है। जनरल मनोज पांडे पहली मई को 29वें सेना प्रमुख के तौर पर पदभार ग्रहण करेंगे। जनरल मनोज मुकुंद नरवणे 30 अप्रैल को अपना 28 महीने का कार्यकाल पूरा करने वाले हैं। राष्ट्रीय रक्षा अकादमी के पूर्व छात्र पांडे को दिसंबर 1982 में कोर आफ इंजीनियर्स में कमीशन किया गया था।
लेफ्टिनेंट जनरल पांडे ने जम्मू-कश्मीर में नियंत्रण रेखा के साथ पल्लनवाला सेक्टर में आपरेशन पराक्रम के दौरान एक इंजीनियर रेजिमेंट की कमान संभाली थी। दिसंबर 2001 में संसद पर हुए आतंकवादी हमले के बाद आपरेशन पराक्रम में पश्चिमी सीमा पर सैनिकों और हथियारों की बड़े पैमाने पर तैनाती कर दी गई थी। इस घटना ने भारत और पाकिस्तान को युद्घ के कगार पर ला खड़ा किया था।
पिछले तीन महीनों के दौरान कुछ सैन्य अधिकारी सेवानिवृत्त हुए जिसकी वजह से लेफ्टिनेंट जनरल पांडे (ळमदमतंस डंदवर च्ंदकम) वरिष्घ्ठता में शीर्ष पर आ गए। मौजूदा वक्घ्त में वह जनरल एमएम नरवणे के बाद सबसे वरिष्ठ अफसर हैं। हाल ही में आर्मी ट्रेनिंग कमांड के लेफ्टिनेंट जनरल राज शुक्ला, लेफ्टिनेंट जनरल सीपी मोहंती और लेफ्टिनेंट जनरल वाईके सेवानिवृत्त हुए हैं।
मालूम हो कि आठ दिसंबर 2021 को एक हेलीकाप्टर दुर्घटना में जनरल बिपिन रावत, उनकी पत्नी मधुलिका और 12 अन्य सैन्य अधिकारियों की मृत्यु हो गई थी। हाल ही में जनरल बिपिन रावत को मरणोपरांत देश के दूसरे सर्वोच्च नागरिक सम्घ्मान पद्मविभूषण से अलंत किया गया था। जनरल रावत की बेटियों तारिणी और कीर्तिका ने यह सम्घ्मान ग्रहण किया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!