कोटद्वार-पौड़ी

…मैडम शहर की यातायात व्यवस्था में करवाएं सुधार

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

जनसभा में विस अध्यक्ष ने सुनी व्यापारियों की समस्याएं
यातायात में सुधार को यातायात पुलिस को दिए निर्देश
जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार: विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भूषण ने व्यापार संघ किशनपुर द्वारा आयोजित कार्यकर्ता संवाद एवं जन सभा में व्यापारियों की समस्याओं को सुना। इस दौरान व्यापारियों ने विधानसभा अध्यक्ष से शहर में यातायात व्यवस्था को सुधारने की मांग उठाई। कहा कि लगातार बढ़ रही समस्या के कारण आमजन को परेशानियों का सामना करना पड़ता है। साथ ही व्यापारियों ने क्षेत्र में हाई मास्क लाइट लगवाने की भी बात कही।
शुक्रवार को भाबर क्षेत्र में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। व्यापारियों ने विधानसभा अध्यक्ष का स्वागत किया। विस अध्यक्ष ने कहा कि वह शहर की समस्याओं के निराकरण को लेकर गंभीरता से कार्य कर रही हैं। इसके लिए उन्होंने अधिकारियों को भी सख्त निर्देश दिए हुए हैं। इस दौरान व्यापार संघ के भाबर क्षेत्र में एक स्टेडियम व क्षेत्र में सार्वजनिक शौचालय बनवाने की मांग उठाई। कहा कि कोटद्वार स्टेडियम भाबर से दूर है। जिससे भाबर क्षेत्र के युवाओं को खेल के क्षेत्र में बेहतर अवसर नहीं मिल पाता। भाबर में स्टेडियम बनने के बाद खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का मौका मिलेगा। विस अध्यक्ष ने स्टेडियम निर्माण का प्रस्ताव भी शासन में भेजने की बात कही। इस मौके पर व्यापार संघ किशनपुर के अध्यक्ष सुनील मोहन थपलियल, उपाध्यक्ष विकास कुकरेती, सौरभ ध्यानी, विनोद पाल, सतीश धूलिया, देशबंधु कुकरेती एवं अन्य उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!