होटल मैनेजमेंट में बेहतर भविष्य की दी जानकारी
पब्लिक इंटर कालेज सुरखेत में आयोजित की गई कार्यशाला
पब्लिक इंटर कॉलेज सुरखेत में आयोजित एक कार्यशाला में विद्यार्थियों को होटल मैनेजमेंट में बेहतर भविष्य की जानकारी दी गई। कहा कि 12 वीं के बाद विद्यार्थी होटल मैनेजमेंट के क्षेत्र में भी अपने करियर की शुरूआत कर सकते हैं।
मोनाल इंस्टीट्यूट आफ मैनेजमेंट स्टडी की ओर से विद्यार्थियों को होटल मैनेजमेंट में बेहतर करियर की जानकारी दी गई। ट्रेनर रतन सिंह नेगी ने विद्यार्थियों को होटल मैनेजमेंट के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में टूरिज्म का बेहतर भविष्य है। ऐसे में विद्यार्थी होटल मैनेजमेंट करने के बाद प्रदेश में ही स्वरोजगार शुरू कर सकते हैं। कहा कि आज कई युवा होटल मैनेजमेंट करने के बाद देश, प्रदेश व विदेशों में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। प्रधानाचार्य पुष्कर सिंह नेगी ने विद्यार्थियों को जीवन में लक्ष्य तय कर ही आगे बढ़ने की सीख दी। कहा कि लक्ष्य तय कर मेहनत करने वाले विद्यार्थी को अवश्य ही सफलता मिलती है।