कोटद्वार-पौड़ी

महाराज ने भाजपा सरकार की नौ साल की उपलिध्यां बताई

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

जयन्त प्रतिनिधि।
पौड़ी : भाजपा द्वारा चलाए जा रहे महाजनसंपर्क अभियान के तहत विधानसभा चौबट्टाखाल विधायक एवं कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने गुरुवार को बौंसाल, मैटाकुंड, अमोठा, पाटीसैंण में भाजपा कार्यकर्ताओं व क्षेत्रीय जनता से जनसंपर्क किया। इस दौरान कैबिनेट मंत्री ने भाजपा सरकार की पिछले नौ सालों की उपलब्धियों को बताया। उन्होंने कार्यकर्ताओं ने केंद्र एवं राज्य सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने की अपील की। साथ ही आगामी निकाय और लोकसभा चुनाव के लिए एकजुट होकर काम करने को कहा।
जनसंपर्क अभियान के दौरान कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने ग्रामीणों से कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा ने इन नौ सालों में कई महत्वपूर्ण काम किए हैं। धारा 370, राम मंदिर जैसे महत्वपूर्ण फैसले भी भाजपा कार्यकाल के दौरान हुए है। उन्होंने कहा कि आने वाले लोकसभा चुनाव में भी भाजपा को प्रचंड बहुमत के साथ जिताना है और देश को विकास की ओर अग्रसर करना है। इसके साथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पाटीसैंण का औचक निरीक्षण भी किया। इस मौके पर जिला पंचायत अध्यक्ष शांति देवी, भाजपा जिला महामंत्री शशि रतूड़ी, मंडल अध्यक्ष एकेश्वर गणेश रावत, मंडल अध्यक्ष सतपुली सुरेंद्र सिंह बिष्ट, वरिष्ठ नेता वेद प्रकाश वर्मा, पूर्व मंडल अध्यक्ष बृजमोहन सिंह रावत आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!