महगांई के विरोध में कांग्रेस आज देगी धरना

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह के आह्वान पर जिला कांग्रेस कोटद्वार (पौड़ी गढ़वाल) के पदाधिकारी/कार्यकर्ता पेट्रोल/डीजल/रसोई गैस के दामो में बेतहाशा बृद्धि के खिलाफ बुधवार 25 जून को मालवीय उद्यान में धरना देगें। जानकारी देते हुए जिलाध्यक्ष डॉ. चन्द्रमोहन खरक्वाल ने बताया धरने में कांग्रेस पार्टी के सभी प्रकोष्ठ, विंग्स (महिला कांग्रेस, कांग्रेस महानगर कोटद्वार, युवा कांग्रेस, कांग्रेस सेवादल, भारतीय राष्ट्रीय छात्र संघठन) को अनिवार्य रूप से उपस्थित रहने को निर्देशित किया गया है। उन्होंने कहा कि करोना महामारी के चलते सरकार के गाइड लाइन के अनुरूप सभी कार्यकर्ता सोशल डिस्टेंस और मास्क का प्रयोग अनिवार्य रूप से करेगें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *