Uncategorized

महिला कल्याण समिति ने किया गोष्ठी का आयोजन

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

जीवन में हर चुनौतियों को बखूबी निभाती हैं महिलाएं
नैनीताल। महिला कल्याण समिति के तत्वावधान में मल्लीताल रामलीला मैदान में मंगलवार को गोष्ठी का आयोजन किया गया। इसमें वर्तमान सामाजिक परिस्थितियों में महिलाओं की भूमिका विषय पर चर्चा हुई। समिति अध्यक्ष एवं सभासद आशा उप्रेती ने कहा कि महिलाओं को जीवन में जो चुनौती मिलती हैं उसे वह बखूबी निभाती हैं। उन्होंने महिलाओं से चुनौतियों से घबराने के बजाय उसका धैर्यपूर्वक सामना करने पर जोर दिया। इस दौरान नगर की बुजुर्ग महिला मुन्नी कांडपाल व जीवंती रौतेला को सामाजिक कार्यों के लिए सम्मानित किया गया। समिति कोषाध्यक्ष भावना पांडे ने कहा कि महिलाएं आज अपने घर-परिवार के साथ ही सामाजिक कार्यों में भी बढ़ चढ़कर योगदान दें रही हैं। उन्होंने महिलाओं से संगठित रहकर समाज की कुरीतियों को दूर करने के लिए आगे आने पर जोर दिया। इस दौरान निधि साह, खुशी भट्ट, तारा बधानी, उषा जोशी, ममता जोशी, निशा पांडे, देवकी पांडे, नाजरा बेगम, जहांआरा, उमा रौतेला, नीमा नेगी, बबीता साह, गीता साह आदि महिलाएं मौजूद रही। संचालन सचिव हंसा जोशी ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!