महिला ने भागीरथी नदी में लगाई छलांग, तलाश में जुटी पुलिस

Spread the love

श्रीनगर गढ़वाल : संगम के समीप एक महिला ने भागीरथी नदी में छलांग लगा दी। महिला को नदी में बहता देख उसे बचाने के लिए जल पुलिस के जवान रवेंद्र राणा ने भी नदी में छलांग लगा दी, लेकिन तेज बहाव के कारण महिला करीब 100 मीटर आगे जाकर ओझल हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और एसडीआरफ की टीमों की ओर से नदी के दोनों छोरों पर सघन सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। संगम पर पूजा कराने आए लोगों का कहना है कि महिला काफी देर से वहां बैठी हुई थी और अचानक उसने नदी में छलांग लगा दी। घटना के समय महिला ने अपने कंधे पर एक बैग भी लटका रखा था। कोतवाल कृष्ण कांत ने बताया कि अभी तक कोतवाली में किसी भी व्यक्ति ने महिला की गुमशुदगी दर्ज नहीं कराई है। पुलिस और एसडीआरफ के साथ-साथ गोताखोरों की टीम भी महिला की तलाश में जुटी है। (एजेंसी)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *