उप जिला अस्पताल में दो चिकित्सकों ने किया ज्वाइंन

Spread the love

श्रीनगर गढ़वाल : उप जिला अस्पताल श्रीनगर को स्वास्थ्य सेवाओं में बेहतर सुधार के लिए यहां दो और नए विशेषज्ञ चिकित्सक नियुक्त किए गए हैं। इससे मरीजों को नेत्र रोग और ईएनटी से सबंधित बीमारियों के उपचार में मदद मिलेगी।

अस्पताल के इन दोनों महत्वपूर्ण विभागों में एक-एक और विशेषज्ञ चिकित्सक की नियुक्ति होने से ओपीडी और आईपीडी सेवाओं का मरीजों को बेहतर लाभ मिलेगा। अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. रचित गर्ग ने बताया कि ईएनटी में डॉ. मुकेश वर्मा व नेत्र रोग विभाग में डा. संजय रावत ने ज्वाइनिंग दी हैं। उन्होंने बताया कि इससे मरीजों को इन विभागों में और बेहतर सुविधाएं मिलेंगी। (एजेंसी)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *