बिग ब्रेकिंग

महाराष्ट्र और पंजाब समेत इन 7 राज्यों ने बढ़ाई चिंता, कोरोना केस 2 लाख के पार

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

नई दिल्ली । केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय के अनुसार, शनिवार को भारत कोरोनो वायरस मरीजों के मामले में 1़13 करोड़ के आंकड़े को पार कर गया, इन मरीजों में सिर्फ सात राज्यों क 87़72: योगदान रहा है। देश के सक्रिय मामलों की बात करें तो पिछले 24 घंटों में 24,882 नए मामलों के साथ सक्रिय मरीजों का आंकड़ा 2,00,000 के पार पहुंच गया है। कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच कई विशेषज्ञों ने यह आशंका भी जताई है कि यह कोरोना की दूसरी लहर भी हो सकती है।
स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक, अकेले महाराष्ट्र में भारत के कुल सक्रिय कोरोना मामलों का 63़57: हिस्सा मौजूद है। हाल के दिनों में वायरस ने देश के कई हिस्सों मे रफ्तार पकड़ी है। शुक्रवार और शनिवार के बीच पूरे देश में कुल 140 मौतें हुईं और इन मौतों में 81़43: मौतें मात्र पांच राज्यों में हुई। महाराष्ट्र में सबसे अधिक 56, पंजाब में 34 और केरल में कुल 14 मौतें हुईं।
देश के इन सात राज्य रोजाना में कोविड-19 के मामले लगातार बढ़ रहे हैं, जिससे देश में कोरोना के दूसरी लहर का डर भी बढ़ता रहा है।
महाराष्ट्र: स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार महाराष्ट्र में शनिवार को कोविड -19 के कुल 15,817 मामले दर्ज किए गए। इस राज्य में फरवरी से लगातार कोरोना मामलों में वृद्घि देखी जा रही है। जबकि महाराष्ट्र में 21 फरवरी को 6,281 मामले दर्ज किए गए थे और 11 मार्च के बाद से यह संख्या बढ़कर धीरे-धीरे-धीरे 13,000 से अधिक हो गई है।
केरल: केरल के स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, महाराष्ट्र के बाद केरल में कुल 1780 नए कोरोना मामले दर्ज किए गए हैं। इस दक्षिणी राज्य में कोविड-19 के कुल 1,087,443 दर्ज किए जा चुके हैं।
पंजाब: इस लिस्ट में तीसरे नंबर में पंजाब है, जहां 1,408 मामलें दर्ज किए गए। इसके साथ ही इस राज्य में बढ़ते कोरोना मामलों के कारण कई जिलों में आंशिक रूप से लकडाउन भी लगाया गया है। जबकि 21 फरवरी को इस राज्य में 352 नए मामले सामने आए थे और 7 मार्च के बाद से मामलों की संख्या में तेजी से वृद्घि हुई है और लगातार 1,000 से अधिक मामले सामने आ रहे हैं।
तमिलनाडु: वहीं, तमिलनाडु की बात करें तो शनिवार को यहां 670 नए कोरोना के मामले दर्ज किए गए। जबकि 21 फरवरी और 5 मार्च के बीच औसतन 400 से के आस-पास मामले दर्ज किए जा रहे थे, लेकिन 6 मार्च से 11 मार्च के बीच यह आ 600 से अधिक हो गई और तब से यह बनी हुई है।
मध्य प्रदेश: मध्य प्रदेश में भी कोरोना के मामलों में वृद्घि भी काफी तेज रही है। राज्य ने 21 फरवरी को 257 कोविद -19 मामलों की सूचना थी। यह गिनती लगातार बढ़ती रही और शनिवार को मध्य प्रदेश में कुल 603 नए मामले सामने आए।
कर्नाटक: राज्य ने शनिवार को 833 नए मामले दर्ज किए गए। जबकि 21 फरवरी को कर्नाटक में 490 नए मामले आए और यह संख्या 11 मार्च तक 700 से अधिक हो गई।
गुजरातरू गुजरात में भी कोविड-19 संक्रमण लगातार बढ़ रहा है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, 21 फरवरी को राज्य में 258 मामले दर्ज किए गए और 13 मार्च को यह आंकड़ा 715 तक पहुंच गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!