डाक वितरक के कमरे में नहीं मिली डाक

Spread the love

कर्णप्रयाग। थराली तहसील के तुंगेश्वर उपडाकघर में डाक वितरक के कमरे में डाक बोरियों में बंद होने के मामले की जांच विभागीय स्तर पर जारी है। मामले में कर्णप्रयाग के डाक निरीक्षक पूर्वी पंकज कुमार ने बताया कि तुंगेश्वर में डाक वितरक की ओर से डाक वितरण में लापरवाही का मामले की शिकायत मिली थी। इस पर जांच की जा रही है। उन्होंने बताया कि डाक वितरक के कमरे का निरीक्षण किया गया था जहां किसी तरह की डाक नहीं मिली। मामले में सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है। यदि मामले में कोई दोषी या लापरवाही मिलेगी तो नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। बता दें कि थराली के विनोद कुमार पांडे को सड़क पर अपनी डाक मिली। पता करने पर डाक वितरक के कमरे में बोरियों में डाक मिली। यह मामला सोशल मीडिया पर भी वायरल हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *