मल्लिकार्जुन के तीन छात्रों का एनडीए में चयन

पिथौरागढ़। मल्लिकार्जुन स्कूल के तीन छात्रों का एनडीए में चयन होने से विद्यालय में खुशी का माहौल है। रजत उपाध्याय, शुभम सामंत व मयंक जोशी ने एनडीए में सफलता हासिल कर विद्यालय के साथ ही जिले का गौरव बढ़ाया है। विद्यालय की प्रबंधक रचना जोशी, प्रधानाचार्य बादल सिंह, राजेश्वरी शर्मा ने छात्रों की इस उपलब्धि पर खुशी जताते हुए उन्हें बधाई दी है। कहा इनसे अन्य छात्रों को भी प्रेरणा मिलेगी। छात्रों ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता व गुरुजनों को दिया है। बता दें कि इस स्कूल का 10वीं बोर्ड परीक्षा का परिणाम शत-प्रतिशत रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *