उत्तराखंड

मनीष खंडूरी ने किया गैरसैंण नगर के विभिन्न वार्डो का भ्रमण

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

चमोली। प्रोफेशनल कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष एवं कोर कमेटी सदस्य मनीष खंडूरी ने मंगलवार को गैरसैंण नगर पंचायत के ग्वाड़, कोलियाणा, गैड़, धुनारघाट क्षेत्रों में जनंसपर्क किया। लोगों से चर्चा की और कांग्रेस की नीतियों से अवगत कराया।
मनीष खंडूरी ने अभियान भ्रमण के दौरान आमजन से आने वाले चुनावों में कांग्रेस के पक्ष में मतदान करने की अपील की। उन्होंने कहा कि भराड़ीसैंण में जो कुछ भी हुआ या अब हो रहा है वह सब कांग्रेस की देन है। इस मौके पर उन्होंने जनता की समस्याएं भी सुनी। इससे पूर्व उनके नगर आगमन पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने फूलमालाओं से उनकी स्वागत किया।
इस दौरान उनके साथ डीएससी अध्यक्ष वीरेन्द्र रावत, नगर कांग्रेस अध्यक्ष सुरेन्द्र बिष्ट, दर्जाधारी सुरेन्द्र बिष्ट, मुकेश नेगी, पूरन नेगी, ष्णा नेगी, सुरेश डिमरी, सरोज शाह, जगदीश ढौडियाल, मनवर पंवार, जगन नेगी आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!