Uncategorized

समिति में राज्य आंदोलनकारियों का किया गया विभिन्न पदों पर मनोनयन

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

देहरादून। चिन्हित राज्य आंदोलनकारी संयुक्त समिति उत्तराखंड में विभिन्न पदों पर आंदोलनकारियों का मनोनयन किया गया। इस अवसर पर केंद्रीय मुख्य संरक्षक धीरेंद्र प्रताप ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई व शुभकामनाएं दी और कहा की समिति राज्य के जन सरोकारों को उठाती रहेगी। राज्य के विकास में अपना सहयोग देगी और जन समस्याओं के समाधान के लिए हमेशा संघर्षरत रहेगी। नवनियुक्त पदाधिकारियों की नियुक्ति करते हुए धीरेंद्र प्रताप ने कहा कि हमेशा संघर्ष के लिए हमें तैयार रहना है क्योंकि राज्य की भाजपा सरकार आंदोलनकारी विरोधी है। केंद्रीय अध्यक्ष हरकिशन भट्ट व केंद्रीय संयोजक मनीष कुमार ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देते हुए कहा की जब से भाजपा की सरकार आई है आंदोलनकारियों के प्रति उसका रवैया नकारात्मक ही रहा है। आगे हमें संगठित होकर इनके खिलाफ संघर्ष और कड़ा करना पड़ेगा ,इसके लिए भी सभी पदाधिकारी व कार्यकर्ता तैयार रहें। नए मनोनयन में मुख्य रूप से केंद्रीय उपाध्यक्ष पूरन सिंह रावत, केंद्रीय महामंत्री पीयूष गाड़, केंद्रीय सचिव मधु थापा, जिला महामंत्री सुदामा सिंह, छोटेलाल गौतम, मनजीत कौर सिब्बल,व कैलाश ठाकुर, जिला उपाध्यक्ष विजेंद्र कनौजिया का मनोनयन किया गया है। इस अवसर पर मीडिया विभाग के चेयरमैन नवीन जोशी ने भी सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई व शुभकामनाएं देते हुए कहा की राज्य आंदोलनकारी संगठन का और विस्तार किया जाएगा, और मजबूती के साथ संघर्ष को आगे बढ़ाया जाएगा। इस अवसर पर विशंभर बौंठियाल, अशोक मल्होत्रा, सावित्री थापा, महेश जोशी, सुशील, मलकीत सिंह आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!