उत्तराखंड

मुनस्यारी में कई लोगों ने थामा कांग्रेस का हाथ

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

पिथौरागढ़। हिमनगरी में कई लोगों ने कांग्रेस का हाथ थामा है। विधायक हरीश धामी ने उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाई। उनका फूलमाला पहनाकर स्वागत किया। कहा कांग्रेस के साथ जुड़ रहे लोग आगामी विस चुनाव में पार्टी की जीत का प्रमाण हैं। बुधवार को विधायक हरीश धामी ने मदकोट, जोशा, गांधीनगर, सेबिला आदि गांवों का दौरा किया। इस दौरान कई लोगों ने कांग्रेस पर विश्वास जताते हुए पार्टी का हाथ थामा। विधायक धामी ने सभी नए सदस्यों का फूलमाला पहनाकर स्वागत किया और पार्टी की सदस्यता दिलाई। कहा भाजपा की उलटी गिनती शुरू हो चुकी है। लोगों का विश्वास कांग्रेस पर बढ़ा है। निश्चित तौर पर आगामी विस चुनाव में कांग्रेस अपना परचम लहराएगी। इस मौके पर कैप्टन शेर सिंह, बहादुर सिंह जोशाल, जीवंती देवी, बसंती देवी, लवराज, गीता देवी, हीरा देवी, जगत सिंह, राजेंद्र पिमोली, रमेश कोरंगा सहित कई लोग शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!