उत्तराखंड

कई युवाओं को कांग्रेस की सदस्यता दिलवाई

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

देहरादून। उत्तराखंड प्रदेश महिला कांग्रेस की सचिव पिया थापा ने सोमवार को कई युवाओं को कांग्रेस की सदस्यता दिलवाई। प्रदेश उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना की उपस्थिति में र्केप कार्यालय में कार्यक्रम हुआ। पिया थापा ने कहा कि आज पूरे प्रदेश की महिलाएं और युवा शक्ति भाजपा सरकार से निराश हो चुकी है। अब युवा प्रदेश में परिवर्तन का मन बना चुके हैं। महिलाओं की रसोई पर महंगाई की मार पड़ी है। युवा बेरोजगारी से त्रस्त हैं। थापा ने कहा कि महिलाओं और युवाओं से भाजपा सरकार ने झूठे वादे किए। इसलिए अब आने वाले विधानसभा चुनाव में भाजपा को इसका खामियाजा भुगतना पड़ेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!