कोटद्वार-पौड़ी

करवा चौथ पर्व को सजा बाजार, महिलाओं ने शुरू की खरीदारी

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

13 अक्टूबर को मनाया जाएगा करवा चौथ पर्व
ग्रहकों को लुभाने के लिए सामानों में आकर्षक छूट
जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार: 13 अक्टूबर को मनाए जाने वाले करवा चौथ पर्व को लेकर कोटद्वार शहर के बाजार सजने लगे हैं। मंगलवार से महिलाओं ने पर्व की तैयारी को लेकर खरीदारी करनी भी शुरू कर दी है। वहीं, ग्राहकों को लुभाने के लिए व्यापारियों की ओर से समान में आकर्षक छूट दी जा रही है।
करवा चौथ को लेकर महिलाओं को खासा उत्साह बना हुआ है। यही कारण है कि व्यापारियों ने मंगलवार से पर्व की तैयारियां शुरू कर दी हैं। करवा चौथ पर्व की तैयारियों को लेकर कोटद्वार बाजार पूरी तरह सज चुका है। महिलाओं ने साड़ी, लहंगे सहित अन्य आभूषणों की खरीदारी शुरू कर दी है। बाजार में मिट्टी के साथ ही पीतल, फूल और चांदी के करवा मौजूद हैं। पर्व की तैयारियों को लेकर महिलाएं में खासा उत्साह बना हुआ है। साड़ी व लहंगे की भी खूब खरीदारी हो रही है। स्थानीय महिला रचना देवी ने बताया कि महिलाएं प्रत्येक वर्ष हर्षोल्लास के साथ करवा चौथ त्योहार मनाती हैं। कई महिलाओं ने तो एक सप्ताह पूर्व से ही कपड़ों की खरीदारी शुरू कर दी थी। कपड़ा व्यापारी राजीव ने बताया कि पिछले कुछ वर्षो से बाजार मंदा चल रहा है। इस बार त्योहार सीजन में ग्राहाकों को बेहतर व्यापार की उम्मीद है।

बेपटरी हुई यातायात व्यवस्था
त्योहार सीजन नजदीक आते ही शहर में यातायात व्यवस्था बेपटरी होने लगी है। जगह-जगह लग रहा वाहनों का जाम आमजन को परेशान कर रहा है। सबसे बुरी स्थिति नजीबाबाद रोड, देवी रोड, स्टेशन रोड व गोखले मार्ग में देखने को मिली रही है। पार्किंग व्यवस्था नहीं होने के कारण कई लोग अपने वाहनों को सड़क पर ही खड़ा कर रहे हैं। ऐसे में लोगों को पैदल चलने का भी मार्ग नहीं मिल पा रहा है। वहीं, जाम से निजात को यातायात पुलिस की ओर से बाजार में अतिरिक्त पुलिस कर्मियों की तैनाती की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!