महर्षि नारद की जयंती पर मीडिया कर्मी सम्मानित
काशीपुर। आरएसएस की प्रचार प्रकोष्ठ ने महर्षि नारद की जयंती पर कार्यक्रम का आयोजन किया। इस दौरान उन्होंने क्षेत्र के करीब एक दर्जन मीडिया कर्मियों को सम्मानित किया। रविवार को कविनगर स्थित पाल सभा में कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य वक्ता प्रांत प्रचार प्रमुख किसलय और अध्यक्ष मनोज मिश्रा ने किया। मुख्य वक्ता ने कहा पत्रकार समाज को नई दिशा देता है। साथ ही जब बाकि के तीन स्तंभ अपने कर्तव्य से भटकते हैं, तो पत्रकार ही उनको अपने कर्तव्य पथ पर लाने का कार्य करता है। इस दौरान करीब एक दर्जन मीडिया कमिर्यों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन गजेंद्र चौधरी ने किया। यहां सौरभ, अरविंद राव, प्रेम सिंह, आदर्श, अक्षय चौहान, रजत सिद्घू, आकाश गर्ग रहे।