कूड़ा निस्तारण केंद्र अन्यत्र बनाने की मांग, मुख्य सचिव को सौंपा ज्ञापन

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : नगर निगम क्षेत्र के अंतर्गत कंचनपुरी (हल्दूखाता) में प्रस्तावित कूड़ा निस्तारण केंद्र को अन्यत्र शिफ्ट करने की मांग को लेकर बेरोजगार संघ के अध्यक्ष ने मुख्य सचिव को पत्र दिया। कहा कि जनता के हित को देखते हुए गंभीरता से कार्य किया जाना चाहिए।
बेरोजगार महासंघ के अध्यक्ष राम कंडवाल ने देहरादून में मुख्य सचिव आनंद बद्र्धन से मुलाकात की। राम कंडवाल ने मुख्य सचिव को बताया कि प्रस्तावित कूड़ा निस्तारण केंद्र के समीप बोक्सा जनजाति महिला छात्रावास, एक कॉन्वेंट विद्यालय, राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज तथा कण्वाश्रम जाने वाला मुख्य मार्ग स्थित है। उनका कहना था कि इस स्थान पर कूड़ा निस्तारण केंद्र बनने से विद्यार्थियों, स्थानीय निवासियों और पर्यावरण पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है। उन्होंने बताया कि क्षेत्रवासी पिछले 40 दिनों से शांतिपूर्ण धरना देकर परियोजना का विरोध कर रहे हैं, लेकिन अब तक नगर निगम प्रशासन की ओर से कोई ठोस आश्वासन नहीं मिला है। उन्होंने जनहित, पर्यावरण संरक्षण और विद्यार्थियों के भविष्य को ध्यान में रखते हुए कूड़ा निस्तारण केंद्र को कंचनपुरी से हटाकर किसी अन्य उपयुक्त स्थान पर स्थापित करने की मांग की। मुख्य सचिव आनंद बद्र्धन ने ज्ञापन का संज्ञान लेते हुए आश्वासन दिया कि इस विषय पर संबंधित विभागों के सचिवों के साथ शीघ्र बैठक कर सभी पहलुओं पर गंभीरता से विचार किया जाएगा तथा नियमानुसार उचित कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *