जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : उमराव नगर स्थित रोहित अग्रवाल सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज में आयोजित अभिभावक सम्मेलन के दौरान मेधावी बच्चों के स्वजनों को सम्मानित किया गया।
विद्यालय परिसर में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधानाचार्य कुलदीप सिंह, प्रबंधक अमित अग्रवाल, अध्यक्ष मोहनलाल मंमगाई और कार्यक्रम की अध्यक्ष सरोजनी देवी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया। सम्मेलन में विद्यालय के शैक्षिक उपलब्धियां, अनुशासन व संस्कारपूरक शिक्षा पर विद्यालय के आचार्य देंवेंद्र ने जानकारी प्रदान की। कार्यक्रम में बोर्ड परीक्षा की वरीयता सूची में स्थान पाने वाले सौरभ भारद्वाज की माता सरोजनी देवी को अंगवस्त्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। साथ ही सौरभ को स्मृति चिह्न भेंट किया गया। इसी प्रकार खेल में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए छात्रा समीक्षा रावत और उनकी माता ममता रावत को सम्मानित किया गया। सम्मेलन का संचालन विद्यालय के आचार्य आकाश ने किया।