सरकार की तारीफ नहीं, जनता के काम की बात की थी : विधायक बुटोला

Spread the love

गोपेश्वर। बदरीनाथ विधायक लखपत बुटोला ने मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में दिए गए अपने संबोधन को लेकर उठी चर्चाओं पर उन्होंने स्पष्ट किया कि उनके बयान का गलत अर्थ निकाला गया। उन्होंने सरकार की तारीफ नहीं की थी। जनता के काम की बात कही थी। उन्होंने मंच से केवल इतना कहा था कि क्षेत्र की जनता ने ऐसा विधायक चुना है जो विपक्ष में रहते हुए भी अपनी विधानसभा के विकास कार्य करवाने में सफल रहा है।
बुटोला ने कहा कि उन्होंने अपने संबोधन में सरकार के सामने कई महत्वपूर्ण जनहित के मुद्दे मजबूती से रखे। उन्होंने गोपेश्वर से जिला विकास प्राधिकरण (डीडीए) को समाप्त करने, चमोली में मेडिकल कॉलेज की स्थापना करने तथा जिला चिकित्सालय गोपेश्वर को मेडिकल कॉलेज के रूप विकसित करने की मांग उठाई।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में गोपेश्वर में इंजीनियरिंग कॉलेज और नर्सिंग कॉलेज की स्थापना की गई थी जिसे आगे बढ़ाने की जरूरत है। विधायक ने यह भी कहा कि बदरीनाथ मंदिर के चढ़ावे में हुई कथित हेराफेरी की उच्च स्तरीय और निष्पक्ष जांच कराई जानी चाहिए ताकि दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई हो सके। उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधि होने के नाते उनकी प्राथमिकता केवल जनता के हितों की आवाज उठाना और क्षेत्र का विकास कराना है न कि किसी सरकार की प्रशंसा करना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *