मोदी के जन्मदिवस पर सेवा का संकल्प, युवा मोर्चा ने किया रक्तदान

Spread the love

बेस अस्पताल में 40 यूनिट रक्तदान, 150 लोगों ने कराया पंजीकरण
जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर भारतीय जनता युवा मोर्चा की ओर से बेस अस्पताल कोटद्वार में रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष शान्ता बमराड़ा के नेतृत्व में आयोजित शिविर में 40 यूनिट रक्त एकत्र किया गया, जबकि 150 लोगों ने रक्तदान के लिए पंजीकरण कराया।


शिविर में बड़ी संख्या में युवाओं ने भागीदारी की। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष राज गौरव नौटियाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिवस समाज के प्रति दायित्व निभाने और सेवा का संकल्प लेने का अवसर है। रक्तदान ऐसा कार्य है, जिसका सीधा संबंध जरूरतमंद व्यक्ति के जीवन से है। उन्होंने रक्तदाताओं और आयोजन को सफल बनाने वाले कार्यकर्ताओं का आभार जताया। युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष शान्ता बमराड़ा ने कहा कि प्रधानमंत्री के जन्मदिवस को जनसेवा से जोड़ना युवा मोर्चा की प्रतिबद्धता है। उन्होंने कहा कि रक्तदान केवल एक यूनिट रक्त देना नहीं, बल्कि किसी अनजान व्यक्ति के जीवन की उम्मीद बनना है। शिविर में युवाओं की बड़ी भागीदारी सेवा भावना को दर्शाती है। उन्होंने बताया कि 150 लोगों का पंजीकरण होना रक्तदान के प्रति बढ़ती जागरूकता का प्रमाण है। उन्होंने युवाओं से भविष्य में भी ऐसे सामाजिक सरोकारों से जुड़ने का आह्वान किया। बमराड़ा ने बेस अस्पताल के चिकित्सकों, स्वास्थ्यकर्मियों और मेडिकल टीम का भी आभार जताया। उन्होंने कहा कि टीम ने रक्तदाताओं की स्वास्थ्य जांच से लेकर रक्त संग्रहण तक की प्रक्रिया व्यवस्थित ढंग से पूरी की। शिविर में डॉ. अजय उनियाल, अरुण शर्मा, दलजीत सिंह, विजय रावत, आशीष रौतेला, सनी रावत, दर्पण चौहान, कुंज अग्रवाल, मुकुल नेगी, नयन मोंगिया, ऋतिक नेगी, विजयानंद पोखरियाल सहित अन्य पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *