बिग ब्रेकिंग

गंगोत्री-यमुनोत्री पहुंचे सवा लाख से ज्यादा श्रद्घालु

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

 

उत्तरकाशी। गंगोत्री व यमुनोत्री धाम की यात्रा निर्बाध रूप से जारी है। दोनों धाम में अब तक एक लाख 25 हजार से ज्यादा श्रद्घालु मां गंगा व यमुना के दर्शन कर वापस लौट चुके हैं। जिले में खराब मौसम के बावजूद चारधाम यात्रा अपने चरम पर है। गंगोत्री व यमुनोत्री धाम बड़ी संख्या में तीर्थयात्री दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं। गंगोत्री धाम में बुधवार को 7979 यात्री मां गंगा के दर्शन करने पहुंचे, जबकि यमुनोत्री धाम में 4380 यात्री मां यमुना के दर्शन को पहुंचे। इस तरह दोनों धाम में 12,359 यात्रियों ने मां गंगा व यमुना के दर्शन किए। कपाट खुलने से लेकर अब तक गंगोत्री धाम में जहां 68609 श्रद्घालु दर्शन कर लौटे, वहीं यमुनोत्री धाम में 57338 यात्री मां यमुना के दर्शन कर वापस लौट चुके हैं। दोनों धाम में अब तक 1,25,948 यात्री दर्शन कर चुके हैं। हर दिन बड़ी संख्या में देश विदेश के श्रद्घालु धामों के दर्शन को पहुंच रहे हैं। जिससे धाम समेत यात्रा पड़ावों पर भी खूब रौनक है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!