Uncategorized

सांसद व कैबिनेट मंत्री बेस अस्पताल में घूम कर लोगों को गुमराह कर रहे: त्रिलोक सिंह

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

पिथौरागढ़। दो माह बाद आरटीपीसीआर लैब स्थापना को लेकर कांग्रेस ने नाराजगी जताई है। उन्होंने डबल इंजन की सरकार पर रोगियों को ऑक्सीजन तक उपलब्ध नहीं करवा पाने का आरोप लगाया है। कांग्रेस जिलाध्यक्ष त्रिलोक सिंह महर ने कहा कि सांसद व कैबिनेट मंत्री बेस अस्पताल में घूम कर लोगों को गुमराह करने का कार्य कर रहे हैं। बेस अस्पताल में आरटीपीसीआर लैब की स्थापना के लिए अधिकांश मशीनें पहुंच चुकी हैं। पिथौरागढ़ से सैंपल लेकर हल्द्वानी सहित अन्य स्थानों पर वाहनों को दौड़ाया जा रहा है। जिससे वक्त के साथ सरकारी धन की भी बर्बादी हो रही है। कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए 10 दिनों के भीतर मशीनों को स्थापित करना चाहिए। कहा कि यहां लैब स्थापित होने से लोगों को जल्द रिपोर्ट मिलेगी और गांवों में जो सैंपलिग की जा रही है उसे भी गति मिलेगी। कहा कि भाजपा सरकार में लोगों को ऑक्सीजन तक उपलब्ध नहीं हो पा रही है। कहा कि पिथौरागढ़ जिले को ऑक्सीजन,सैंपलिंग व अन्य चीजों के लिए दूसरे जिलों पर निर्भर रहना पड़ रहा है,जो भाजपा सरकार की नाकामी को दर्शाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!