कोटद्वार-पौड़ी

मुख्य अग्निशमन अधिकारी व उपनिरीक्षक को सेवानिवृत्त पर दी विदाई

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

जयन्त प्रतिनिधि।
पौड़ी। पौड़ी पुलिस ने सेवानिवृत्त पर उपनिरीक्षक (विशेष श्रेणी) भरत लाल व मुख्य अग्निशमन अधिकारी अर्जुन सिंह को विदाई दी। इस अवसर पर एसएसपी पी. रेणुकादेवी ने उन्हें स्मृति चिन्ह भेंटकर व शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। एसएसपी ने भरत लाल व अर्जुर्न ंसह को उपहार भेंट करते हुये पुलिस परिवार की ओर से उनके सेवानिवृत जीवन के सुखद एवं सुखद पारिवारिक जीवन की कामना की। उन्होंने पुलिस विभाग को दी गई सेवाओं एवं उनके कर्तव्य परायणता व ईमानदारी की सराहना की। सेवाकाल में डयूटी के प्रति लगनशील, मेहनती एवं मृदुभाषी एवं व्यवहार कुशल रहे है।
बुधवार को पुलिस कार्यालय पौड़ी में विदाई समारोह का आयोजन किया गया। उपनिरीक्षक (विशेष श्रेणी) भरत लाल 16 अगस्त 1981 को पुलिस विभाग में आरक्षी के पद पर भर्ती हुए। 7 अप्रैल 2004 को हेड कांस्टेबल के पद पर पदोन्नति मिली। 25 अप्रैल 2009 को उपनिरीक्षक (विशेष श्रेणी) पद पर पदोन्नति हुई। भरत लाल ने लगभग 39 साल 1 माह पुलिस विभाग में सेवा दी। अपने सम्पूर्ण सेवाकाल में जनपद उत्तरकाशी, चमोली, जनपद पौड़ी गढ़वाल में नियुक्त रहकर पुलिस विभाग को अपनी सेवाएं प्रदान की। मुख्य अग्निशमन अधिकारी अर्जुन सिंह 15 फरवरी 1979 को फायर मैन के पद पर भर्ती हुए। 24 अप्रैल 1988 को लीडिंग फायर मैन, 12 अगस्त 2014 को अग्निशमन द्वितीय अधिकारी, 30 दिसम्बर 2016 को अग्निशमन अधिकारी एवं 20 अगस्त 2020 को मुख्य अग्निशमन अधिकारी के पद पदोन्नत हुये। अर्जुन सिंह ने लगभग 41 वर्ष 7 माह की सेवा पुलिस विभाग में की। सम्पूर्ण सेवाकाल में अर्जुन सिंह जनपद टिहरी, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, अल्मोड़ा, हरिद्वार, रूद्रप्रयाग, चमोली, देहरादून, जनपद पौड़ी गढ़वाल में अपनी सेवाएं दी। इस अवसर पर उपनिरीक्षक (विशेष श्रेणी) भरत लाल ने कहा कि पुलिस की नौकरी में चुनौतियों का सामना तो करना ही पड़ता है, परन्तु यदि हम दिये गये कार्यों व अपने कर्तव्यों को ईमानदारी व निष्ठापूर्वक करें तो काफी हद तक कार्य आसान हो जाता है। उन्होंने पुलिस परिवार को अनुशासन में रहते हुये ईमानदारी से अपने कार्यों को करने की सलाह दी। इस अवसर पर पुलिस उपाधीक्षक सदर पौड़ी सुश्री वंदना वर्मा सहित विभागीय अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!