मुख्यमंत्री ने प्रो. जयपाल सिंह को किया सम्मानित

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : भारतीय दलित साहित्य अकादमी के उत्तराखंड प्रदेश अध्यक्ष प्रो. जयपाल सिंह को अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के उपलक्ष्य में देहरादून में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सम्मान पत्र भेंटकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में समाज कल्याण मंत्री खजान दास सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।


मुख्यमंत्री द्वारा प्रो. जयपाल सिंह को सम्मानित किए जाने पर भारतीय दलित साहित्य अकादमी गढ़वाल मंडल के पदाधिकारियों ने प्रसन्नता व्यक्त की। अकादमी के मंडलीय अध्यक्ष डॉ. सुरेंद्र लाल आर्य ‘सर्वोदय भूषण’ ने कहा कि प्रो. जयपाल सिंह पिछले तीन दशकों से अकादमी के प्रदेश अध्यक्ष के रूप में कार्य कर रहे हैं। उन्होंने वंचित, शोषित एवं उपेक्षित समाज के बीच शिक्षा, समता, सम्मान और स्वाभिमान की भावना को बढ़ावा देने के लिए निरंतर कार्य किया है। उन्होंने कहा कि प्रो. जयपाल सिंह का सामाजिक एवं साहित्यिक योगदान लंबे समय से समाज के लिए प्रेरणादायी रहा है। मुख्यमंत्री द्वारा उन्हें सम्मानित किया जाना अकादमी और उनके साथ जुड़े लोगों के लिए गौरव का विषय है। इस अवसर पर अकादमी के जिलाध्यक्ष प्रमोद कुमार चौधरी, एडवोकेट जॉनी मैसी उर्फ जीवन कुमार, अनुज चौधरी, मनवर लाल भारती, मनोज सिंह, गीता सिंह ने भी प्रसन्नता व्यक्त करते हुए प्रो. जयपाल सिंह को बधाई दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *