दुगड्डा नगर में पालिका कर्मियों ने किया सैनिटाइजेशन
जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार। कोरोना वायरस की रोकथाम के लिए सोमवार को नगर पालिका परिषद दुगड्डा के कर्मचारियों ने कीटनाशक दवाओं का छिड़काव किया। कोरोना वायरस से बचाव के लिए नगर को सैनिटाइजेशन किया गया। नगर पालिका अध्यक्ष ने नगर को सैनिटाइज करने का निर्देश दिये है।
कोरोना वायरस के संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए हर कोई चिंतित है। सोमवार को नगर पालिका परिषद दुगड्डा की अध्यक्ष श्रीमती भावना चौहान के नेतृत्व में अधिशासी अधिकारी की देखरेख में पालिका के चारों वार्डों और सार्वजनिक स्थलों में सैनिटाइजेशन का कार्य शुरू किया। नगर पालिका अध्यक्ष ने बताया कि नगर में कोरोना की रोकथाम को लगातार प्रयास किया जा रहा है। लोगों को जागरूक करने के साथ साफ-सफाई का भी विशेष ध्यान है। नगर को साफ-सुथरा बनाए रखने के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं।