पौराणिक ऐतिहासिक मेले हमारी संस्कृति की धरोहर : बुटोला

Spread the love

मुंडनेश्वर (खैरालिंग) मेले के पहले दिन उमड़ा श्रद्धालुओं का जन सैलाब
जयन्त प्रतिनिधि।
पौड़ी : विकासखंड कल्जीखाल के मुंडेश्वर में शनिवार से दो दिवसीय ऐतिहासिक खैरालिंग कौथिग शुरू हो गया। इस धार्मिक आयोजन में ग्रामीणों के साथ-साथ बड़ी संख्या में प्रवासी ग्रामीणों की भी भीड़ उमड़ी। शनिवार को ढोल-दमाऊं की थाप के साथ थैर, सकनोली और रिठोगी गांवों से श्रद्धालु खैरालिंग महादेव मंदिर परिसर पहुंचे। रविवार को कौथिग में स्थानीय कलाकारों द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी जाएंगी। पहले दिन मेले में मुख्यातिथि जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती रचना बुटोला ने शिरकत की। उन्होंने श्रद्धालुओं से कहा कि इस प्रकार के पौराणिक ऐतिहासिक मेले हमारी संस्कृति की धरोहर है। हम सबकी जिम्मेदारी है कि हम इन मेलों का संरक्षण करें। उन्होंने मेले में बेहतरीन व्यवस्थाओं के लिए मंदिर समिति का धन्यवाद व्यक्त किया।
मेले की शुरुआत परम्परा के अनुसार पट्टी असवालस्यूं के ग्राम थैर, रिठौली, सकनोली से इस बार मां देवी के निशान (ध्वज) ढोल-दमाऊ के साथ तय समय के अनुसार मन्दिर में स्थापना हुई। इस दो दिवसीय मेले में तीनों पट्टियों के अलावा सतपुली, पौड़ी एवं भारी संख्या में क्षेत्र के प्रवासी महानगरों से गांव पहुंचे है। पहले ही दिन मन्दिर में भारी संख्या में श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना की सुबह से श्रद्धालुओं की लंबी लंबी कतारें देखने को मिली जैसे ही देवी के निशान चढ़े मंदिर में चढ़े मंदिर स्थल बाबा खैरालिंग महादेव के जयकारों से गूंजने लगा निशान चढ़ने के बाद मेले में आए श्रद्धालुओं व मेले आए कौथिगेर ने जमकर खरीदारी की और मेल का भरपूर लुप्त उठाया। मेले में पूर्व विधायक मुकेश कोली, हेमंती नंदन बहुगुणा केंद्रीय गढ़वाल विश्व विद्यालय के कला संस्कृति निष्पादन केंद्र निर्देशक गणेश खुगशाल गणि, जिला पंचायत सदस्य गढ़कोट श्रीमती सविता देवी ने भी श्रद्धालुओं को संबोधित किया। मंदिर समिति के अध्यक्ष अनिल नेगी ने मेले में शांति व्यवस्था के लिए सभी अतिथियों एवं श्रद्धालुओं का आभार व्यक्त किया। उन्होंने सभी अतिथियों एवं गणमान्य व्यक्तियों का मुंडेश्वर महादेव मंदिर का स्मृति चिन्ह और अंग वस्त्र ओढ़कर का सम्मानित किया। इस अवसर पर उनका सहयोग मंदिर समिति के उपाध्यक्ष जसपाल सिंह नेगी, सचिव विवेक नेगी, टोनी सहित समस्त मंदिर समिति के सदस्यों ने बखूबी किया। मंच का संचालन पूर्व जिला पंचायत सदस्य गढ़कोट संजय डबराल मिंटू ने किया। मेले में युवा चर्चित मंगलेर नवीन बिष्ट भी मेला परिसर पर आकर्षण का केंद्र रहे। उन्होंने मंदिर परिसर पर मंच पर सुंदर-सुंदर मांगलिक गीतों ऑफ लोक गीतों की बेहतरीन प्रस्तुतियां दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *